बन्दी बननेसे बचनेके लिए राज कुंद्रापर ‘क्राइम ब्रांच’को २५ लाख देनेके आरोप
२३ जुलाई, २०२१
अश्लील चलचित्र प्रकरणमें राज कुंद्राको बन्दी बनानेके पश्चातसे ही निरन्तर प्रकरण उजागर हो रहे हैं । अब इस प्रकरणमें भगोडे अरविंद श्रीवास्तवने प्रतिवाद किया है कि उससे मुंबई ‘पुलिस’की भूमिकापर भी प्रश्न खडे हो रहे हैं । ठाकुरका प्रतिवाद है कि राज कुंद्राने बन्दी होनेसे बचनेके लिए ‘क्राइम ब्रांच’को २५ लाख रुपएकी घूस दी थी । उसने स्वयंसे भी घूस मांगे जानेका प्रतिवाद किया है । कुंद्राके अतिरिक्त उनके बहनोई प्रदीप बश्खीके विरुद्ध भी ‘लुकआउट नोटिस’ जारी हुआ है । बख्शी अश्लील चलचित्र बनानेवाली ‘ऐप्प’का ‘को-ओनर’ है ।
जिस प्रकारकी आज हमारी व्यवस्था हो गई है, ऐसे आरोपोंको नकारा भी नहीं जा सकता है । आज प्रायः देखा जा रहा है कि अपराधी कारावाससे बाहर आ जाते हैं और कुछ प्रकरण आगे जानेसे पूर्व ही बन्द हो जाते हैं, जिससे अपराधीकरणको बल मिलता है । इस प्रकरणमें निष्पक्ष संस्थाद्वारा जांच होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply