राजस्थानके कांग्रेसी विधायकने भीडके समक्ष फाड डाला भगवा ध्वजको
२३ जुलाई, २०२१
राजस्थानके आमागढ दुर्गमें लगे हुए भगवे ध्वजको कांग्रेसी विधायकने फाडकर हिन्दू धर्मका अपमान किया है । रामकेश मीणा राजस्थानकी कांग्रेसका निर्दलीय विधायक है । प्रसारित हुए वीडियोमें स्पष्ट रूपसे देखा जा सकता है कि भीडके मध्य विधायक मीणाके उपद्रवियोंने ध्वजको नीचे खींचकर फाड डाला । यद्यपि वहां खडे अनेक लोगोंने इस कुकृतिको अनुचित कहते हुए भारी विरोध किया; तथापि गहलोत शासनके विधायक, हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंको चोट पहुंचानेका निरन्तर कार्य कर रहा है । इससे पूर्व भी आमागढमें भगवान शिवजीकी प्रतिमा तोडी गई थी और प्राथमिकी प्रविष्ट होनेपर आरोपियोंको बन्दी बना लिया गया था । उत्तर प्रदेश शासनके सूचना परामर्शदाता शलभमणि त्रिपाठीने ‘ट्वीट’कर कांग्रेस दलके ‘गुंडों’को, हिन्दुओंका अपमान करनेवाला बताया और उन्हें तुष्टीकरणवाला अन्धा शासन कहा । इसके साथ ही उन्हें ईंटका उत्तर पत्थरसे देनेकी चेतावनी भी दी ।
देशद्रोही कांग्रेस दल व इसके लोगोंसे इसके अतिरिक्त अपेक्षा भी नहीं की जा सकती है । हिन्दुओंको एकजुट होकर ऐसे निधर्मी दलोंको उखाड फेंकनेके लिए सज्ज हो जाना चाहिए व इस व्यक्तिको दण्डित करवाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply