‘अल्ट न्यूज’वाले जिहादी मोहम्मद जुबैरने दी प्राण लेनेकी धमकी, उत्तर प्रदेशमें प्राथमिकी प्रविष्ट
२६ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशमें मोहम्मद जुबैरके विरुद्ध एक और प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । परिवादकर्ताने कहा है कि वे प्रायः ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’ और समाचार वाहनियोंका प्रयोग करता रहता है । इसी क्रममें १३ मई २०२१ को ‘सुदर्शन न्यूज’ नामके ‘चैनल’पर इजरायल और फिलिस्तीनके मध्य चल रहे ‘युद्ध’को लेकर एक समाचार दिखाया गया था । प्रार्थीने आरोप लगाया है कि ‘अल्ट न्यूज’के सह-संस्थापक मोहम्मदने इसे असत्य समाचार बताते हुए इसके स्थानपर स्वयं मिथ्या समाचार दिखाया ।
परिवादकर्ताके अनुसार, इसके पश्चात उसने चलभाष (फोन कॉल) करके मोहम्मद जुबैरसे इसका कारण पूछा ? साथ ही उनकी चूककी ओर ध्यान दिलाया । प्राथमिकीमें परिवादकर्ताने लिखा है, “जब मैंने चलभाषपर मोहम्मद जुबैरसे चर्चा की तो उन्होंने मुझे इस घटनामें न पडनेके लिए धमकाया ।” ।
यह एक शुभ संकेत है कि कुछ लोग समाजके हितमें जिहादियोंकी गतिविधियोंपर दृष्टि बनाए रखते है, जिससे ऐसे समाचार वाहनियोंके कर्ताधर्ताओंपर नियन्त्रणमें किया जाना सहज हो जाता है; किन्तु यह कार्य शासकीय संस्थाओंका है । शासन ऐसी संस्थाओंपर अंकुश लगाए, यह दबाव सभी हिन्दू बनाएं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply