चालीस सहस्र हिन्दुओंके नरसंहारके लिए मन्दिरके प्रसादमें विष मिलानेकी योजना, जाकिर नाइकसे था प्रेरित


२६ जुलाई, २०२१
      विवादित इस्लामिक धर्म उपदेशक जाकिर नाइकका भाषण सुनकर कुछ आतङ्कियोंने मुंबईके एक मन्दिरके प्रसादमें विष मिलानेकी योजना बनाई थी । आतङ्कियोंका विचार मन्दिरमें आनेवाले भक्तोंका नरसंहार करना था । मुंबईके एक न्यायालयमें प्रविष्ट आरोप-पत्रके (चार्जशीटके) अनुसार मुंबई स्थित मुम्बेश्वर मन्दिरमें नरसंहारकी कथित योजना बनानेको लेकर महाराष्ट्रसे बन्दी आतङ्कवादी जाकिर नाइकसे प्रेरित थे । ये आतङ्की ‘आईएसआईएस’से प्रेरित एक आतङ्की समूह ‘उम्मत-ए- मोहम्मदिया’के सदस्य थे ।
      जिस दिवस इस षड्यन्त्रको परिणाम देना था, उस दिवस मन्दिरके महाप्रसादको ४० सहस्रसे अधिक लोगोंने ग्रहण किया था । आतंकवादियोंका षड्यन्त्र था कि महाप्रसादमें विष मिलाकर अधिक संख्यामें श्रद्धालुओंके प्राण लिए जा सकें । ‘एटीएस’ने इस घटनामें आरोप-पत्र प्रविष्ट करते हुए सभी आरोपियोंका अभिज्ञान (पहचान) किया है, जिनमेंसे ९ वयस्क और १ आरोपी अवयस्क है ।
            जिहादी अनेक प्रकारसे हिन्दुओंके विरुद्ध षड्यन्त्र रचकर उनकी हत्या करनेके प्रयासमें रहते है; क्योंकि ऐसा करनेके लिए उनको प्रशिक्षित भी किया जा रहा है । केन्द्र शासन सभी सामाजिक अन्तरजालपर सतर्कताके साथ दृष्टि बनाए रखे, जिससे ऐसे जिहादियोंका मुखावरण समाजके समक्ष हटाया जा सके । ऐसेमें हिन्दुओंको भी सतर्क रहना होगा और हिन्दू-मुसलमान भाई-भाई करना छोडना होगा अन्यथा जिस भारतमें आज हिन्दू बहुसंख्यक हैं, वहां शीघ्र ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution