देहलीमें सडकसे अवैध ‘मजार’ हटानेवाली युवतीको पुलिसने बुलाया
२७ जुलाई, २०२१
देहलीके छतरपुरमें बसतकुंजसे ‘आईआरस’ नगर जानेवाली सडकका शनिवार,२५ जुलाईसे अन्तर्जालपर एक चलचित्र प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवती सडकके मध्य बनी अवैध मजारको स्वयं ही हटाती दिख रही है, तभी इस मध्य कुछ पथिकोंने भी उसकी सहायता की । यद्यपि अवैध निर्माणपर रोक लगानेका कार्य देहली पुलिस और प्रशासनको करना चाहिए । युवतीने अपना नाम गीता गुर्जर बताया है । युवतीका आरोप है कि इस ‘मजार’के कारण यहां मार्ग अवरुद्ध होता है; परन्तु इसको हटानेके स्थानपर चारों ओर अतिक्रमण करके इसे बढाया जा रहा है ।
‘लव-जिहाद’से कहीं अधिक विकराल है ‘लैंड-जिहाद’; आनेवाले समयमें यह सब विकराल रूप ले लेता है । मेरठका ‘लैंड जिहाद’ विषय चर्चित हुआ था, जिसके पश्चात हिन्दू सङ्गठनोंने इस विषयपर लोगोंको जागरूक करना आरम्भ किया ।
उनका कहना है कि जब ‘लव जिहाद’, जिसमें केवल एक हिन्दू परिवारको लक्ष्य बनाया जाता है, वो इतना विकराल रूप ले सकता है, तो तनिक सोचिए ‘लैंड जिहाद’ कितना विषैला हो सकता है ? जिसमें पूरे समाज और नगरको ही लक्ष्य बनाया जाता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply