महबूबा मुफ्तीने सेना-सुरक्षा बलोंपर अनुचित आरोप लगाते हुए भारत शासनकी तुलना ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’से की


०१ अगस्त, २०२१
जम्मू-कश्मीरमें बुधवार, २८ जुलाईको पूर्व मुख्यमन्त्री और ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’की अध्यक्ष महबूबा मुफ्तीने ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’के २२वें स्थापना दिवसपर केन्द्र शासनपर लक्ष्य साधते हुए कहा कि राज्यसे ५ अगस्त २०१९ को जो भी अवैध तरीके से छीना गया है, उसे ‘ब्याज’के साथ लौटाना पडेगा ।
यही नहीं ‘पीडीपी’ प्रमुखने केन्द्रपर संस्थानोंको ‘कमजोर’करनेका आरोप लगाते हुए वर्तमान केन्द्र शासनको आधुनिक ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ बताया और कहा कि इजरायलसे ‘मशीनें’ लाकर भारतके लोगोंपर दृष्टि रखी जा रही है। यही कार्य ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ भी करती थी । वर्तमान भारतके सुरक्षाबल शत्रुओंसे नहीं; अपितु यहांके लोगोंसे लड रहे हैं ।
महबूबा मुफ्तीका पाकिस्तान प्रेम अब पुनः जाग गया है । उन्होंने कहा कि कश्मीर विषयका हल निकालने और इस क्षेत्रमें उपद्रव रोकनेके लिए भारतको पाकिस्तानसे चर्चा करनी चाहिए, जिसमें कुछ भी अनुचित नहीं है ।
         आपके ही शासनमें जिहादियोंद्वारा सुरक्षा बलोंपर पत्थर बरसाए जाते थे, पाकिस्तानी आतङकवादीयोंद्वारा धूर्ततासे आक्रमणकर मारा जाता था, तब तो महबूबाने मौन रखा और अब विष उगल रही है ! भारत शासन इन्हें बन्दी बनाकर कारागृहमें रखे, यही इनके लिए योग्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution