लालकोटके (लालकिलेके) उपद्रवियोंको वैधानिक सहायता, पंजाबके कांग्रेस शासनने चुनावको देखते हुए बनाई समिति
०१ अगस्त, २०२१
पंजाबके कांग्रेस शासनने लालकोटके उपद्रवियोंको वैधानिक सहायताके साथ-साथ वित्तीय सहायता भी देनेकी योजना बनाई है । उल्लेखनीय है कि २६ जनवरी २०२१, गणतन्त्र दिवसके दिन किसानोंने देहलीमें ‘ट्रैक्टर मार्च’के नामपर लालकोटपर खालिस्तानी ध्वज ‘फहराया’ था, महिलाओंके साथ अभद्रता की थी और सैकडों पुलिसकर्मियोंको चोटिल कर दिया था । पंजाब शासन आरम्भसे इन उपद्रवियोंके समर्थनमें है ।
पंजाबमें आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं । कांग्रेस अन्तर्कलहसे पीडित रही है और नवजोत सिंह सिद्धूको प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मुख्यमन्त्री ‘कैप्टेन’ अमरिंदर सिंहके शक्तिहीन कर दिए गए हैं । ऐसेमें लाल कोटके उपद्रवियोंका समर्थनकर कांग्रेस पुनः ‘किसान आन्दोलन’से लाभ उठानेके प्रयासमें है । देहली पुलिसने जिन भी उपद्रवियोंपर अभियोग (केस) प्रविष्ट किए हैं, उन सबको समर्थन देकर कांग्रेस आगामी चुनावमें विजय प्राप्त करना चाहती है ।
यह कांग्रेसकी वास्तविकता है कि जो देशके शत्रु बन जाते हैं, कांग्रेस उसकी मित्र बन जाती है; ऐसे राष्ट्रविरोधी दलोंका सर्वनाश अत्यन्त आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply