भगवा-ध्वजके अपमानपर स्वर मुखर करनेपर सुदर्शन टीवीके संपादक सुरेश चव्हाणके विरुद्ध राजस्थानमें प्राथमिकी प्रविष्ट
०१ अगस्त, २०२१
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघके सदस्य गिरिराज मीणाकी प्राथमिकीपर जयपुर ‘पुलिस’ने सुदर्शन टीवीके संपादक सुरेश चव्हाणके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की है । उनपर आदिवासियों और मीणा समुदायोंकी भावनाओंको आहत करनेका आरोप लगा है । समाचारोंके अनुसार, उनके विरुद्ध शुक्रवार ३० जुलाईको जयपुरके ट्रांसपोर्ट नगर ‘पुलिस’ स्टेशनमें प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है ।
गिरिराज मीणाने अपनी प्राथमिकीमें सुदर्शन टीवीके सम्पादकपर अमरगढ दुर्गकी घटनाके पश्चात अपने ‘चैनल’के माध्यमसे भडकाऊ टिप्पणी करके आदिवासियों और मीणा समुदायकी भावनाओंको आहत करनेका आरोप लगाया । मीणा समुदायद्वारा प्रविष्ट कराई गई प्राथमिकीमें कहा गया है, २३ जुलाईकी शामको सुदर्शन टीवीपर सुरेश चव्हाणकेने पूरे आदिवासी समुदायको अपशब्द कहे थे और एक षड्यन्त्रके अनुसार ये धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं । गिरिराज मीणाने प्राथमिकीमें आगे चव्हाणपर साम्प्रदायिक सद्भावको बाधित करनेके लिए अराजकता और उपद्रव फैलानेका आरोप लगाया ।
राजस्थान शासनके संकेतपर वहांके पुलिस प्रशासनद्वारा धर्माभिमानी पत्रकार श्री. सुरेश चव्हाणके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करना घोर निन्दनीय कृत्य है । धर्म और राष्ट्रीयताका विरोध और कांग्रेस एक दूसरेका पर्याय बनते जा रहे हैं । देशमें किसी भी प्रकरणको ले लीजिए, जहां भी राष्ट्र और भारतीय संस्कृतिकी अवमानना होगी, वहां या तो कांग्रेस स्वयं संलिप्त मिलेगी या उनके समर्थनमें खडे होंगे । हिन्दुओ, ऐसे ही प्रकरणोंपर धर्माभिमानी लोगोंका समर्थन करना अति आवश्यक है; अन्यथा कोई भी व्यक्ति प्रशासनिक विरोध करनेसे पहले कई बार सोचेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply