‘जेएनयूमें’ वामपन्थी गुट ‘आइसा’के सदस्यपर स्वयंके ही सङ्गठनकी २ छात्रोंसे यौन शोषणके लगे आरोप
०२ अगस्त, २०२१
देहलीके ‘जेएनयू’ विश्वविद्यालयमें एक बार पुनः वामपन्थी छात्र सङ्गठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन’के (आइसाके) छात्रोंद्वारा छात्राओंके यौन शोषण और बलात्कार करनेका प्रकरण सामने आया है । ‘एबीवीपी’के छात्र नेता मनीष जांगिडने इस विषयमें ‘ट्विटर’पर जानकारी भी साझा की । मनीषने वामपन्थी छात्र सङ्गठनके सदस्य केशव कुमार नामक छात्रद्वारा दो छात्राओं, जो कि कथित रूपसे उनके सङ्गठनकी ही सदस्या बताई जा रही हैं, उनके यौन शोषणके विषयमें बताया । ‘बीए’ तृतीय वर्षके छात्र केशव कुमारने दो छात्राओंके साथ हिंसा एवं यौन शोषणकर छात्राओंकी अनुमतिके बिना उनकी अश्लील छायाचित्र लिए हैं तथा उन्हें प्रयोग करके उन छात्राओंको ‘ब्लैकमेल’ भी किया ।
ज्ञातव्य है कि केशवको रूसके मॉस्को स्थित ‘आरयूडीएन यूनिवर्सिटी’में छात्रवृत्ति देकर पढने भेजा जा रहा है । ‘जेएनयू’के अन्य विद्यार्थियोंद्वारा केशव कुमारके इस कुकृत्यकी निन्दाकी गई और उसे छात्रवृत्ति देकर मॉस्को पढने भेजने एवं विश्वविद्यालयका प्रतिनिधित्व करनेको लेकर भी विरोध हो रहा है ।
धर्मविहीन शिक्षण पद्धति व वामपन्थके कारण ‘जेएनयू’ विश्वविद्यालय आपराधिक छात्रोंके गढके रूपमें कुख्यात हो चुका है । इसीसे ज्ञात होता है कि बाल्यकालसे ही सभी विषयोंका ज्ञान देनेकी अपेक्षा सुसंस्कारित हो ब्रह्मचर्यका पालन करना कितना महत्त्वपूर्ण है । ऐसे विश्वविद्यालयोंमें इन गुटोंका क्या कार्य है ? यह कोई पूछनेवाला नहीं है । ऐसे सभी गुट सभी विश्वविद्यालयोंमें त्वरित बन्द होने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply