मुंबईके छत्रपति शिवाजी विमानाश्रयपर शिवसेना कार्यकर्ताओंने किया उपद्रव, डण्डोंसे तोडा अडानीका ‘साइनबोर्ड’
०२ अगस्त, २०२१
मुंबईमें शिवसेना कार्यकर्ताओंने २ अगस्त, सोमवारको छत्रपति शिवाजी महाराज अन्तरराष्ट्रीय विमानतलके समीप उपद्रव किया । उन्होंने विमानतलके निकट लगे अडानीके ‘साइनबोर्ड’को तोडते हुए वहां अपने ‘झण्डे’ लगाए ।
प्रकरणके सम्बन्धमें एक ‘पुलिस’ अधिकारीने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओंके एक समूहने सोमवार दोपहर मुंबईमें विमानतलपर छत्रपति शिवाजी महाराजकी प्रतिमाके समीप ‘अडानी हवाई अड्डा’ लिखे एक ‘साइनबोर्ड’को तोड दिया ।
इसके पश्चात कुछ कार्यकर्ता निकटमें स्थित ‘वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे’पर गए, जिससे नगरकी मुख्य उत्तर-दक्षिण मार्गपर कुछ समयके लिए यातायात बाधित हो गया । उन्होंने कहा कि प्रकरणमें सम्मिलित कुछ लोगोंको बन्दी बनाया गया है और प्रकरण प्रविष्ट करनेकी प्रक्रिया चालू है ।
शिवसेनाके कार्यकर्ता शिवाजी महाराजका इतना ही सम्मान व ध्यान करते हैं तो हिन्दवी साम्राज्य हेतु कार्य क्यों नहीं करते, क्यों उद्धव ठाकरेका विरोध नहीं करते ? यह ढोंग किसलिए ? केवल राजनीति और उपद्रव करनेसे ये लोग महाराजजीपर ही कलङ्क लगा रहे हैं । या तो ऐसे लोग स्वयंके नामसे शिवाजीका नाम हटाएं अथवा अपने कुकर्मोंको महाराजजीके आदर्शोंके अनुरूप करें, तभी वे हिन्दू कहलाने योग्य होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply