समाजवादी नेताकी तीसरी पत्नीने छठा निकाह करनेसे रोका, तो पीट-पीटकर दिया तीन तलाक
०५ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके समाजवादी पक्षमें रहे मन्त्री चौधरी बशीर छठा निकाह करने जा रहे थे । उनकी तीसरी पत्नी नगमाको यह ज्ञात होते ही वह निकाह रुकवाने पहुंची । इसपर बशीरने उन्हें पीट-पीटकर, तीन तलाक देकर घरसे बाहर कर दिया ।
आगराके मंटोला थानेमें बशीरपर मुसलमान विवाह महिला अधिनियम २०१९ की धारा ३ के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट हुआ है । नगमाके ८ व ६ वर्षीय दो पुत्र भी हैं ।
नगमाके अनुसार, बशीरने अनेक महिलाओंका जीवन नष्ट किया है ।
उत्तर प्रदेश शासनने ‘तीन तलाक’ विरुद्ध कठोर विधान पारित किया है; परन्तु अभीतक उसका भय नहीं है, तभी ऐसे कुकर्म हो रहे हैं । शासनको यह नियम कडाईसे पारित करवाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply