कर्नाटक और जम्मू कश्मीरमें राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency, एनआईए) छापा मारा, मंगलुरुमें कांग्रेस नेताके पुत्र और बहूके ‘आईएसआईएस’से सम्बन्ध


०४ अगस्त, २०२१
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणने  केरलके ‘आईएसआईएस मॉड्यूल’ प्रकरणमें जम्मू और कश्मीर एवं कर्नाटकमें छापेमारी की । बुधवार, ०४ अगस्तको आरम्भ हुई इस छापेमारीमें राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणने जम्मू और कश्मीरमें ३ स्थानों और कर्नाटकके बेंगलुरु और मंगलुरुमें छापेमेरी की ।
    मंगलुरुमें दिवंगत कांग्रेस नेता बीएम इदिनब्बाके घरपर छापेमारी की गई । इदिनब्बाके पुत्र बीएम बाशाके ‘आईएसआईएस’से कथित सम्बन्धोंके चलते बाशाके साथ उनकी पत्नीसे भी पूछताछ हो रही है । बाशाके दो और पुत्र भी हैं, जो विदेशमें रहते हैं । बाशाके परिवारके सदस्योंकेद्वारा ‘आईएसआईएस’से जुडे ‘यूट्यूब चैनल’ ‘सब्सक्राइब’ किए गए थे । ‘मीडिया रिपोर्ट्स’के अनुसार, बाशा और उनके परिवारके सदस्योंके मनमें कट्टरपन्थी आङ्तकी सङ्गठन ‘आईएसआईएस’के प्रति सहानुभूति है और जांच आयोगको बाशाके परिवारके द्वारा जम्मू और कश्मीरके आङ्तकी सङ्गठनके एक सदस्यसे सम्पर्क करनेकी गोपनीय जानकारी भी मिली थी ।
      जिस दलकी राजनीतिका नैतिक पतन रसातलतक हो गया हो, उनके मन्त्रियोंका किसी भी राष्ट्रद्रोही और मानवताके शत्रुओंसे गठजोडकर करना स्वाभाविक है । ऐसे दलको सदाके लिए ही नष्ट करना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution