पृथ्वीराज चौहानके दुर्गके पास ‘मजार’ बनवानेका ‘दावा’, ‘सोशल मीडिया’में देहली पुलिसकी भूमिकाको लेकर भी उबाल
०५ अगस्त, २०२१
जहां एक ओर देहलीके मार्गोंपर अतिक्रमणकर बनाई गई ‘मजारों’से लोग व्यथित हैं, वहीं दूसरी ओर आरोप लगे हैं कि अब पृथ्वीराज चौहानके दुर्ग राय पिथौराके पास भी जिहादी एक ‘मजार’ बनवा रहे हैं । साथ ही देहली पुलिसपर उन्हें संरक्षण देनेका आरोप लगाया गया है । इसके लिए एक ‘वीडियो’ भी साझा किया जा रहा है । वीडियोमें लोग आरोप लगा रहे हैं कि बिना वेशभूषाके पुलिसवाले वहां खडे होकर निर्माण कार्य करा रहे हैं । जुलाई २०२० में ‘पाञ्चजन्य’में एक समाचार आया था कि ‘संजय वन’में कई स्थानोंपर हरी चादर डालकर ‘मजरें’ बनवा दी गईं हैं । २६ मई, २०२० को महरौली थानेमें इसपर एक परिवाद प्रविष्ट भी किया था । वनके प्रभारीका कहना था कि कुछ पत्थरोंको हरे रंगसे रंगा गया है । स्थानीय लोगोंका कहना था कि वनपर ‘वक्फ बोर्ड’की कुदृष्टि है । प्रसारित ‘वीडियो’के अनुसार, यह सब देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित भी हो गए । बताया जा रहा है कि ‘संजय वन’के मध्यमें यह कृत्य चल रहा है ।
जिहादके जितने भी प्रकार हैं, जैसे लव जिहाद, भूमि जेहाद एवं धर्मान्तरण, प्रत्येक जिहादी उसपर पूर्णरूपसे कार्यकर उसे सफल बनानेका प्रयास करता है और उसमें तुष्टीकरणकी राजनीति करनेवाले दल भी सहायक होते हैं । आज कुछ जागरूक हिन्दुओंने इसका विरोध किया है । समय आ गया है कि सभी हिन्दू उनके साथ कन्धेसे कन्धा मिलाकर इस प्रकारके सभी षड्यन्त्रोंको विफल बनाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply