देहलीमें ऐतिहासिक तिथिपर, ‘बाबर रोड’के स्थानपर ५ अगस्त मार्गका लगाया गया नामपट्ट


०५ अगस्त, २०२१
       देहलीके ‘बाबर रोड’का नाम हटाकर ५ अगस्त मार्ग लिख दिया गया । स्वामी उमेशानंदजी महाराजने अपने समर्थकों सहित वहां पहुंचकर, राम जन्मभूमिके भूमिपूजनकी वर्षगांठपर, ‘बाबर रोडके स्थानपर ५ अगस्त मार्ग लिख दिया । स्वामीजीका कहना है कि विदेशी आक्रान्ताके नामपर इस मार्गका नाम अनुचित है; क्योंकि बाबरके आदेशपर, राम मन्दिरको ध्वस्तकर, उसके ऊपर, मीर बाकीने मस्जिदका निर्माण कर दिया था और उसने इस मस्जिदको बाबरी मस्जिदका नाम दे दिया था । इस मस्जिदको १९९२ में ध्वस्तकर हिन्दुओंने पुनः राम मन्दिर बनानेका साहस किया । ५ अगस्तके दिवस राम मन्दिरका शिलान्यास किया गया था, जो एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक दिवस माना गया है । उसी दिवस यह भी मांग की गई थी कि ‘बाबर रोड’का नाम भी परिवर्तितकर, उचित नाम दिया जाए । पिछले वर्ष भी भाजपा नेता विजय गोयलने ‘बाबर रोड’के पट्टपर ५ अगस्त मार्ग लिख दिया था और प्रधानमन्त्रीको भी पत्र लिखकर निवेदन किया गया था ।
       भारतकी स्वतन्त्रताके पश्चात भी, आक्रान्ताओंके  समर्थक कांग्रेस शासनने बहुतसे मार्गों, गांवों, नगरों तथा देशके महत्त्वपूर्ण भवनोंके नाम भी उन्हीं आक्रान्ताओंके नामपर रखकर, देशकी मान-मर्यादाको गर्तमें पहुंचा दिया । स्वामीजीने जो उचित  कार्य किया है, उसके लिए प्रशंसाके पात्र हैं । इसके लिए सभी हिन्दुओंको उनके पक्षमें आना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution