पीतमपुरामें ‘नमाज’, ‘छावनी’में परिवर्तित किया गया क्षेत्र


०७ अगस्त, २०२१ 
     बंगालसे उत्तर प्रदेश होते हुए मार्गोंको बाधितकर एवं बलपूर्वक ‘नमाज’ पढनेकी क्रिया देहलीतक पहुंच चुकी है । गत शुक्रवारको देहलीके पीतमपुरा क्षेत्रमें एक ऐसा ही प्रकरण उजागर हुआ, जिसपर स्थानीय लोगोंद्वारा भारी आपत्ति प्रकट की गई ।
      इस घटनाका एक दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर भी सार्वजनिक हुआ एवं ‘मीडिया’में भी इसे लेकर अधिक चर्चा हुई । शुक्रवार प्रातः ‘डू-पॉलिटिक्स’का समूह जब पीतमपुरा क्षेत्रमें पहुंची तो यह देखा कि ‘कॉलोनी’ ‘छावनी’में परिवर्तित की गई है । पीतमपुरा क्षेत्रके सम्बन्धित ‘ब्लॉक’को ‘बैरिकेडिंग’ लगाकर ‘सील’कर दिया गया एवं भारी मात्रामें स्थानीय पुलिस नियुक्तकर दी गई । क्षेत्रमें राज्यके बाहरसे लाए गए सुरक्षाबल भी नियुक्त थे ।
      जब ‘डू-पॉलिटिक्स’के समूहने ‘कॉलोनी’के निकटके क्षेत्रोंके स्थानीय लोगोंसे चर्चा करनेका प्रयास किया तो यह सामने आया कि स्थानीय लोग भी घटनाको लेकर बोलनेसे बच रहे हैं । क्षेत्रके एक स्थानीय व्यक्तिने दृश्यपटमें वक्तव्य देनेसे मना कर दिया; परन्तु उन्होंने स्वयं सम्पूर्ण घटनाकी सूचना हमें दी । उन्होंने बताया कि लम्बे समयसे मुसलमान समुदायके लोग अधिक संख्यामें प्रत्येक शुक्रवारको एकत्रित होकर क्षेत्रमें ‘नमाज’ पढने आते थे ।
      देहली पुलिस और प्रशासनका ऐसे गम्भीर घटनाओंमें इस प्रकारका वर्तन कोई नूतन बात नहीं है । गतवर्ष भी शाहीनबागमें इसी प्रकार प्रशासनकी असावधानी देखनेको मिली थी । कई माहतक शाहीनबागके स्थानीय समुदाय विशेषकी जनसंख्याने एक प्रमुख ‘हाईवे’को घेर रखा था, जिसपर प्रशासन पूर्णतः शान्त था और देहली पुलिस भी कुछ विशेष ध्यान नहीं दे रही थी । उनकेद्वारा इसी प्रकार तथ्यको टालनेका पूर्ण प्रयास किया जा रहा था जो आगे चलकर भीषण हिन्दू विरोधी उपद्रव बना ।
       ये स्वयंको अल्पसंख्यक कहलानेवाले मुसलमान आज बहुसंख्यक हिन्दुओंपर भारी पड रहे हैं । पीतमपुरा और शाहीनबाग जैसे प्रकरण दर्शाते हैं कि मुसलमान केवल असहाय होनेका ढोंग करते हैं । पुलिस और प्रशासनका वर्तन देखकर प्रमाणित होता है कि अब हिन्दूको स्वयं ही अपने अस्तित्वकी रक्षा हेतु मुखर होकर स्वर उठाने होंगे; क्योंकि अन्य कोई पर्याय नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution