जम्मू-कश्मीरमें आतङ्कियोंने भाजपा सरपंच और उनकी पत्नीपर निरन्तर चलाई गोलियां, चिकित्सालय ले जाते हुए दोनोंकी मृत्यु


१० अगस्त, २०२१
      जम्मू-कश्मीरमें ९ अगस्त, सोमवारको सबके सामने आतङ्कवादियोंने एक भाजपा सरपंच और उनकी पत्नीपर प्राणघातक आक्रमण किया । यह घटना दक्षिण कश्मीरके अनंतनाग जनपदके लाल चौक क्षेत्रकी है ।
      इस घटनाके सम्बन्धमें एक अधिकारीने बताया कि अनंतनागके लाल चौक क्षेत्रमें आतङ्कियोंने रेडवानी बालाके भाजपा सरपंच गुलाम रसूल और उनकी पत्नीपर निरन्तर गोलियां चलाईं, जिस कारण दोनों गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए; इसके पश्चात उन्हें उपचारके लिए निकटतम चिकित्सालयमें ले जाते हुए पति-पत्नी दोनोंने मार्गमें ही प्राण त्याग दिए ।
      अधिकारीने बताया कि भाजपा सरपंच और उनकी पत्नीके अपराधियोंको पकडनेके लिए क्षेत्रकी घेराबन्दी कर दी गई है । साथ ही अक्रमणकारियोंको पकडनेके लिए अभियान चलाया जा रहा है ।
      जम्मू-कश्मीरमें आतङ्कियोंका दु:साहस इतना अधिक हो गया है कि प्रत्येक दिवस सेनाद्वारा मृत्युको प्राप्त होनेपर भी वह पीछे नहीं हट रहे है । इसका मुख्य कारण पाकिस्तानका समर्थन और सहयोग है और इस समस्याका समाधान पाकिस्तानके विनाशसे ही सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution