आंध्र प्रदेशमें पद्मनाभा स्वामी मन्दिरमें तोडी गई भगवान गणेश और मां सरस्वतीकी प्रतिमा
१० अगस्त, २०२१
आंध्र प्रदेशके जनपद श्रीकाकुलममें जालुमुरु मण्डलके गांव कराकावलसामें रविवार, ८ अगस्तको पद्मनाभा स्वामी मन्दिरमें अज्ञात लोगोंद्वारा देवी-देवताओंकी मूर्ति तोडनेका विषय उजागर हुआ है; परन्तु घटना कुछ दिवस पूर्व घटित हुई थी । पुलिसने बताया कि पहाडपर स्थित मन्दिरमें श्रद्धालु वर्षमें एक दिन संक्रान्ति त्योहारके लिए एकत्र होते हैं; इसलिए सामान्य दिनोंमें वहां केवल पुजारी जाते हैं । ये कुकृत्य लूटपाट करनेवालोंने नहीं किए, क्योंकि मन्दिरकी कोई भी मूल्यवान वस्तुएं चोरी नहीं हुई है । मन्दिरके पुजारी और समितिके सदस्योंकी ओरसे पुलिसको परिवाद मिलनेपर पुलिस उपाधीक्षक महेंद्रने कहा, “हमने मन्दिरका भ्रमण किया और पाया कि मन्दिरके बाहर कुछ प्रतिमाओंको तोडा गया था । हमने इस वर्ष जनवरीमें मन्दिर प्रबन्धनको ‘सीसीटीवी कैमरे’ लगानेके लिए सूचना दी थी; परन्तु ‘सीसीटीवी कैमरे’ नहीं लग पाए । हमने यह परिवाद प्रविष्ट कर लिया है और जांच जारी है ।” अब इस विषयमें लोग ‘ट्वीट’ कर विरोध प्रकट कर रहे हैं ।
इस प्रकरणमें, सभी हिन्दुओंको एकजुट होकर,उचित कार्यवाही हेतु प्रशासनपर उचित दबाव बनाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply