श्रीनगरके लाल चौकके पाससे ‘सीएनएस’का पत्रकार आदिल फारूक २ ‘ग्रेनेड’के साथ बनाया गया बन्दी


१० अगस्त, २०२१
      कश्मीरके श्रीनगरमें लाल चौकके पास ‘सीआरपीएफ’ने आदिल फारूक नामक पत्रकारको २ ‘ग्रेनेड्स’के साथ बन्दी बनाया गया है । अमीरा कदलके पास हुए ‘ग्रेनेड’ आक्रमणके कुछ देर पश्चात पत्रकारको बन्दी बनाया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस समय आदिलसे पूछताछ कर रहे हैं । प्राप्त सूचनाके अनुसार, आदिल ‘प्रेस एन्क्लेव’में ‘सीएनएस’ समाचार अभिकरणका (न्यूज एजेंसीका) उप-सम्पादक (सब-एडिटर) है । फारूक मूल रूपसे दक्षिण कश्मीरमें पुलवामाके पंपोरके ख्रेवके पासका रहनेवाला है ।
      सुरक्षाबल अभिनन्दनके पात्र हैं, जिनकी सतर्कताके कारण यह प्रकरण उजागर हुआ है । पत्रकारिता और ऐसे अन्य संस्थानोंमें छुपकर आतङ्की अपनी योजनाका क्रियान्वयन करते हैं । आश्चर्यकी बात है कि ऐसे संस्थान इनको अपने यहां चाकरी करने देते हैं, जिसके कारण आदिल फारूक जैसे आतङ्की बिना भयके अपनी आतङ्की गतिविधियां चलानेमें सफल होते हैं । शासनको चाहिए कि ऐसे संस्थानोंपर भी करवाई की जाए । जिससे आतङ्कियोंको घाटीमें रहने हेतु कोई स्थान प्राप्त न हो और उनको सहजतासे बन्दी बनाया जा सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution