बिहारमें बच्चीकी आंख निकालकर उसके रक्तसे ‘ताबीज’ बनाकर गर्भवतीको पहनानेवाला आलिम परवेज बनाया गया बन्दी
१० अगस्त, २०२१
बिहारके मुंगेरमें गुरुवार, ५ अगस्त २०२१ को ८ वर्षीय बच्चीकी निर्मम हत्या के प्रकरणके रहस्यको सुलझा लिया गया है । मुंगेर ‘पुलिस’ने बताया है कि युवकने पत्नीके गर्भस्थ शिशुको बचानेके लिए काला टोना करनेवाले आलिम परवेजके कहनेपर बच्चीकी आंखके रक्तसे ‘ताबीज’ बनानेके लिए यह हत्या की ।
प्रकरण साफियाबाद ओपी क्षेत्रके परहमका है । यहींके रहनेवाले दिलीप चौधरीकी पत्नीका पहले गर्भपात हो गया था । इसी कारण वह पत्नीके साथ खगडिया जनपदके टोना-टोटका करनेवाले आलिम परवेज आलमके पास गया । वहां उसने उससे अपनी समस्या बताई, जिसके पश्चात परवेजने उसे पहले रोहू मछलीकी बलि देनेका परामर्श दिया, तदुपरान्त उसने एक मुर्गेकी बलि दिलवाई । इसी क्रममें आलिमके परामर्शपर दिलीपने अपने मित्र तनवीरके साथ एक अबोध बच्चीकी हत्या कर दी और उसकी आंखका ‘ताबीज’ बनाकर अपनी गर्भवती पत्नीको पहना दिया ।
मूढ व धर्महीन हिन्दू जिहादियोंके सम्पर्कमें आते हैं तो उसका कितना वीभत्स परिणाम हो सकता है ? यह उक्त प्रकरणसे सीखा जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply