निलम्बित किए गए आदर्श नगरके ‘एसएचओ’, अवैध ‘मजार’के विरुद्ध स्वर उठानेपर हिन्दू युवकको धक्का मारा
११ अगस्त, २०२१
देहली ‘पुलिस’ने आदर्श नगरके अधिकारी सीपी भारद्वाजको निलम्बित कर दिया है । उनपर अपनी कर्तव्यमें अनदेखी करनेका आरोप है । साथ ही उनके विरुद्ध विभागको कई परिवाद भी मिले थे । विगतकालमें ‘वायरल’ हुए ‘वीडियो’में आदर्श नगरके ‘एसएचओ’ सीपी भारद्वाजको अवैध ‘मजार’के विरुद्ध स्वर उठानेवाले हिन्दू युवकको धमकाते हुए देखा गया था ।
मार्गपर बनी इस ‘मजार’के कारण सदैव ही यातायातकी समस्या रहती है । लोगोंने बताया था कि उन्होंने स्वयं इस ‘मजार’को मात्र १०-१२ वर्ष पहले ही देखा है ।
घटनाके तथ्य जुटाने गए विजयने बताया कि ‘फ्लाईओवर’पर भूमि आधिपत्यके उपरान्त उसपर ‘मजार’का निर्माण कर दिया गया । ‘एसएचओ’ सीपी भारद्वाजने विजयको रोका था और कहासुनीमें धक्का भी दिया ।
सीपी भारद्वाज जैसे अधिकारी ‘पुलिस’ प्रशासनके नामपर कलङ्क हैं, ऐसे अधिकारियोंको केवल निलम्बित ही नहीं, सदैवके सेवामुक्त कर देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply