मेहंदीपुर बालाजी मन्दिर अधिग्रहण प्रयासोंपर गोस्वामी समाजने दी शासनको चेतावनी


१२ अगस्त, २०२१
   मेहंदीपुर बालाजी मन्दिरको अधिग्रहण करने हेतु ‘टेंपल बोर्ड’ गठनके समाचारोंके कारण अब विवाद आरम्भ हो गया है । दशनाम गोस्वामी समाजने बैठक आयोजितकर देवस्थान विभागद्वारा आरम्भ की गई प्रक्रियापर कडा विरोध जताया है । गोस्वामी सभा समितिके प्रदेश अध्यक्ष महन्त बाबू भारती गोस्वामीने बताया कि बालाजीमें ४०० वर्षोंसे दशनाम गोस्वामी समाज पुरी मढीके महन्त ही गद्दीपर आसीन रहे हैं एवं उनके वंशज ही यह सेवा अभी भी कर रहे हैं; परन्तु समाचार मिल रहा है कि शासन मन्दिरका अधिग्रहण करना चाहता है । उन्होंने साझा किया कि ऐसेमें गोस्वामी समाज अब पुष्कर जैसी पुनरावृत्ति सहन नहीं करेगा । वहीं अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाजके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरीने मुख्यमन्त्री अशोक गहलोतको चेतावनी पत्र जारी करते हुए कहा है कि यदि शासननें अवैधानिक रूपसे इसमें हस्तक्षेप किया तो पूरा दशनाम गोस्वामी समाज मार्गपर उतरनेके लिए विवश होगा । उन्होंने यह भी कहा कि गोस्वामी समाज पुरी मढीकी इस गद्दीपर किसी भी प्रकारका प्रशासनिक हस्तक्षेप समाजको पूर्णतः अस्वीकार है ।
      प्रकरण केवल गोस्वामी समाजका ही नहीं; अपितु सम्पूर्ण हिन्दू समाजका है; अतः सभी हिन्दू मेहंदीपुर बालाजी मन्दिरके अधिग्रहणका विरोध करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : दैनिक भास्कर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution