महाकाल मन्दिरमें खननसे निकली लगभग २१०० पूर्वकी प्राचीन ईंटें, जलाधारी शिवलिंग व विष्णुकी प्रतिमा 


१२ अगस्त, २०२१
          उज्जैनके महाकालेश्वर परिसरमें खननके मध्य मंगलवार १० अगस्त २०२१ को एक शिवलिंग और बुधवार ११ अगस्त, २०२१ प्रातः भगवान विष्णुकी प्राचीन प्रतिमा मिली है । पौने २ फुट ऊंचे शिवलिंग और प्रतिमाके ९ वीं-१० वीं शताब्दीके मध्यके होनेका अनुमान है । मन्दिरसे ही खननमें पुरातत्त्व अधिकारियोंको लगभग ५ वीं शताब्दी, अर्थात १७०० से २१०० वर्ष पुरातन ईटें भी मिले हैं । उज्जैनमें गत एक वर्षसे महाकालेश्वर मन्दिर परिसरमें विस्तारीकरणके चलते खनन हो रहा है ।
      ज्ञात हो कि महाकालेश्वर मन्दिर विस्तारीकरण योजनाके अन्तर्गत मन्दिरके अग्रिम भागमें पुरातत्त्व विभागद्वारा खननके मध्य अबतक मन्दिरका चबूतरा, गणेश प्रतिमा, शुंग व कुषाण कालमें निर्मित मिट्टीके पात्रोंके साथ ही ‘ब्लैक बेसाल्ट’से बना विशाल परिक्रमा पथ निकल चुका है ।
       भारतवर्ष और विश्वके समक्ष अनगिनत साक्ष्य है कि हिन्दू धर्म अनादि है, आजके मानव-निर्मित सभी पन्थोंका मूल है और अजन्मा है । अन्य सभी पन्थोंका जन्म हुआ है तथा यह स्वाभाविक है कि जो जन्मा है, वह मरेगा अवश्य; अतः सभी लोग इस तथ्यको समझें और हिन्दुत्वका मार्ग अपनाकर, अपने जीवनको सार्थक करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution