‘सपा’ शासनमें मुसलमानोंने १००० वर्ष पुराना कालिका माता मन्दिरका बन्द कर दिया था मार्ग, अब उप मुख्यमन्त्रीसे मिले हिन्दू
१२ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशमें अंबेडकरनगरके कटका थानेके भियांव गांवमें प्राय: सहस्र वर्ष पुराना कालिका माताका मन्दिर है । इसीके पास एक ‘मजार’ भी है । दैनिक जागरणके विवरणके अनुसार, समाजवादी दलके शासनके मध्य मुसलमान समुदायके लोगोंने भीत (दीवार) बनाकर मन्दिरतक आने-जानेका मार्ग बन्द कर दिया और ईंटोंसे मन्दिरके मुख्य द्वारकी चुनाईकर, मन्दिरके भीतर जानेपर भी रोक लगा दी ।
यहां रहनेवाले निषाद, माता कालिकाको अपनी कुलदेवी मानते हैं । यह क्षेत्र राजभरों और निषादोंका संयुक्त शिविर हुआ करता था । अब निषादोंका ही एक प्रतिनिधिमण्डल उत्तर प्रदेशके उप मुख्यमन्त्री केशव मौर्यके पास पहुंचा और उन्हें मन्दिरका मार्ग खुलवानेके लिए ज्ञापन दिया । उपमुख्यमन्त्री मौर्यने भी कार्यवाहीका आश्वासन दिया है ।
हिन्दू विरोधी दलोंने अपने शासन कालमें हिन्दू आस्थाके प्रतीक प्राचीन हिन्दू मन्दिरों और उसमे स्थापित मूर्तियोंका संरक्षण नहीं किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि मुसलमानोंने उस स्थानपर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया है और अब हिन्दू समाज योगी शासनसे निवेदन कर रहा है । जबतक हिन्दू स्वयं सङ्गठित होकर स्वर मुखर नहीं करेगा, तबतक इस प्रकारकी घटनाएं सामने आती ही रहेंगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply