‘लव जिहाद’पर बने चलचित्र ‘The Conversion’का विज्ञापनार्थ अंश प्रकाशित, पहले ही दिन १९ लाखने देखा


१४ अगस्त, २०२१
      ‘लव-जिहाद’पर आधारित एक चलचित्रका विज्ञापनार्थ अंश (ट्रेलर) शुक्रवार, १३ अगस्तको प्रकाशित किया गया । ‘The Conversion’ नामक यह चलचित्र उसी सामाजिक समस्यापर आधारित है, जिससे आज देशके कई राज्योंमें हिन्दू लडकियां जूझ रही हैं । ‘यू-ट्यूब’पर ‘ट्रेलर’को एक दिनके भीतर ही लगभग १९ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं । चलचित्रके अंशको २०००० लोगोंने ‘लाइक’ भी किया है । चलचित्र सितम्बर २०२१ में प्रकाशित की जाएगी । विनोद तिवारीद्वारा निर्देशित और नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट हबके द्वारा बनाए गए इस चलचित्रके ‘ट्रेलर’से ज्ञात हो जाता है कि यह चलचित्र एक ऐसी हिन्दू लडकीकी कहानी है, जो ‘बबलू’ जैसे हिन्दू नामवाले एक जिहादीसे प्रेम कर बैठती है । वह अपने परिवारके विरुद्ध जाकर उससे विवाह करती है; परन्तु विवाहके पश्चात उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है । वह लडकी अपने जिहादी पतिके चंगुलसे छूटकर हिन्दू लडकियोंको इस ‘धोखे’ और षड्यन्त्रोंसे बचानेका बीडा उठाती है । चलचित्रके बारेमें वार्ता करते हुए निर्देशक विनोद तिवारी कहते हैं कि वह बहुत समयसे इस अवसरकी प्रतीक्षा कर रहे थे; इसलिए नहीं कि यह चलचित्र उनके लिए महत्त्वपूर्ण है, वरन इसलिए क्योंकि इस चलचित्रकी कहानी आजके युवाओंमें जागरूकता लाएगी ।
       लव-जिहाद जैसी ज्वलन्त समस्यापर चलचित्र बनाना और उसमे भी पीडिताके पक्षमें प्रसङ्गोंको दिखाने हेतु निर्देशक अभिनन्दनके पात्र हैं; क्योंकि इस चलचित्रके अंशोंको देखनेके पश्चात तुष्टीकरण करनेवाली मानसिकतावाले इसे जिहादियोंके विरुद्ध बता रहे हैं । आज हिन्दुओंमें इसी प्रकारकी चेतना व ऊर्जा होगी तो ये जिहादी कभी भी अपने उद्देश्यमें सफल नही होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution