आतङ्कियोंने दी भवनपर विस्फोट करनेकी धमकी, देहली ‘पुलिस’ने आमिर खान और राजमानको मार गिराया


१३ अगस्त, २०२१
        देहलीके खजूरी खास क्षेत्रमें ‘पुलिस’ने मुठभेडमें दो आतङ्कियोंको ढेर कर दिया है । रोहिणी जनपदकी बेगमपुर ‘पुलिस’ने खजूरी थानेको सूचना दी थी कि एक भवनमें दो आतङ्की भारी मात्रामें ‘हथियार’ और विस्फोटकोंके साथ छिपे हुए हैं । इसके पश्चात बेगमपुर और उत्तरी पूर्वी खजूरी थानेके संयुक्त दलने बुधवार ११ अगस्तको दोनोंको आत्मसमर्पण करनेके लिए कहा; किन्तु आतङ्कियोंने आत्मसमर्पण न करके अपने पास भारी मात्रामें शस्त्र होनेकी बात कही । उन्होंने कहा कि पुलिसने यदि उन्हें पकडनेका प्रयास किया, तो वह स्वयंको गोली मार लेंगे और भवन समेत निकटवर्ती क्षेत्रको बमसे ध्वस्त कर देंगे । यह कहते हुए उन्होंने ‘पुलिस’ दलपर गोलीबारी आरम्भ कर दी । दोनों ओरसे तीन घण्टेतक चली गोलियोंमें दोनों आतङ्की मारे गए ।
         वहीं, खजूरी थानेके दो ‘सिपाही’ गोली लगनेसे चोटिल हो गए हैं । आतङ्कियोंका अभिज्ञान आमिर खान (लोनी) और राजमानके (अशोक विहार) रूपमें हुआ है । दोनोंपर चोरी, हत्या, लूटपाट और हत्याके प्रयासके प्रकरण प्रविष्ट थे ।
       आतङ्कियोंके कक्षसे ६ से ८ ‘बैग’ प्राप्त किए गए हैं । ‘पुलिस’के अनुसार, दलको किञ्चित भी अनुमान नहीं था कि आतङ्कियोंके पास कितने शस्त्र और ‘गोला-बारूद’ है । ‘पुलिस’को ऐसे समाचार मिले थे कि दोनों आतङ्की स्वतन्त्रता दिवसपर दुर्घटना कर सकते हैं ।
      भारतमें आतङ्कवादी पाकिस्तानकी सहायतासे अपना जाल फैला रहे हैं, यह प्रतिदिवस भिन्न-भिन्न रूपोंमें उजागर हो रहा है, जो देशकी आन्तरिक सुरक्षाके लिए घातक सिद्ध होता जा रहा है । भारत शासन समय रहते कठोर कार्यवाही करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution