विवाहित मुसलमानने छद्म हिन्दू नामसे, हिन्दू युवतीसे किया विवाह, धर्मान्तरणके लिए बनाया दबाव
१५ अगस्त, २०२१
गुजरातके सूरत जनपदमें एक ५१ वर्षीय जिहादीने छद्म नाम मुकेश रखकर, हिन्दू युवतीसे हिन्दूरीतिसे विवाह किया । शेख मोहम्मद अख्तरने स्वयंको रेलवेका कर्मचारी बताकर, युवतीको भी वहींपर कार्य दिलानेका विश्वास दिलाया । प्रेमजालमें फंसाकर, उसे चाकरीका (नौकरीका) झांसा देकर, उसके मायकेसे १४ लाख रुपए ऐंठ लिए । बच्चा हो जानेपर, युवतीको उसके व्यवहारपर शङ्का हुई, तो उसका ‘आधार कार्ड’ देखकर उसकी वास्तविकताका ज्ञान हुआ । इस झूठका विरोध करनेपर, वह युवतीपर धर्मान्तरण, ‘बुर्का’ पहनने और नमाज पढनेके लिए दबाव डालने लगा । युवतीद्वारा परिवाद करनेपर, पुलिसने लव-जिहादका प्रकरण प्रविष्ट करनेसे मना कर दिया; किन्तु दहेज उत्पीडनका प्रकरण लिखनेके लिए पुलिस ‘तैयार’ हो गई । पीडिताने हिन्दू जागरण मंचसे सम्पर्क किया, तो उस मंचने पुलिसके विरुद्ध २८ घण्टे प्रदर्शन किया, तो ही पुलिसने लवजिहादका प्रकरण प्रविष्ट किया । ५१ वर्षीय अख्तर पूर्वसे ही विवाहित है और उसकी ३२ वर्षीय बेटीकी भी सन्तान है । इस प्रकरणकी जांच कर रहे नगरके ‘पुलिस कमिश्नर’ अजय तोमरने कहा कि इसमें पुलिसकी भूमिकाकी जांच भी आवश्यक है ।
जिहादी किसी भी प्रकार हिन्दू युवतियोंको फंसाकर, उन्हें नष्ट करनेका प्रयास कर रहे हैं, कठोर दण्डके पात्र हैं; किन्तु वे पुलिसकर्मी भी उनके साथ ही दण्डित होने चाहिए, जो जिहादियोंके भयसे किसी हिन्दूके परिवादको प्रविष्ट करनेमें उपेक्षा करते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply