अफगानिस्तानके अल्पसंख्यक हिन्दू-सिखोंके भारत पहुंचनेपर केन्द्रीय मन्त्री हरदीप सिंह पुरीने स्मरण कराई ‘सीएए’की आवश्यकता 


२२ अगस्त, २०२१
       केन्द्रीय ‘पेट्रोलियम’ और आवास मन्त्री हरदीप सिंह पुरीने अफगानिस्तानसे १६८ नागरिकोंको भारत लाए जानेसे सम्बन्धित ‘मीडिया’ विवरणको ‘ट्विटर’पर साझा करते हुए लिखा कि अफगानिस्तानमें अल्पसंख्यक प्रतिकूल समय व्यतीत कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह समझमें आता है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम कितना आवश्यक था ! इस विवरणमें बताया गया था कि भारतीय वायुसेनाका विमान १६८ यात्रियोंको लेकर २२ अगस्त २०२१, रविवारको हिंडन विमानतलपर पहुंचा ।
       ‘इस्लामी’ आतङ्वादी सङ्गठन ‘तालिबान’के भयसे अफगानिस्तानके अल्पसंख्यक अपने भविष्यके प्रति चिन्तित दिखाई दे रहे हैं । ऐसेमें अफगानी अल्पसंख्यक, विशेषकर हिन्दू, सिख और बौद्ध प्रमुख रूपसे भारतपर ही निर्भर हैं और ‘सीएए’के माध्यमसे भारतकी नागरिकता प्राप्त करना सहज हो चुका है ।
      भारत सैदवसे ही विश्वके अनेक पीडित समुदायोंको शरण देता आया है; किन्तु विडम्बना है कि हिन्दू बहुल राष्ट्रमें ही अनेक क्षेत्रोंसे ‘इस्लामिक’ आतङ्कवादके अत्याचारोंसे हिन्दू ही अल्पसंख्यक हो विस्थापित हो रहे हैं । ऐसी दुःस्थितिको परिवर्तित करनेके लिए हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना अब अपरिहार्य हो गई है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution