भारतीय शासनके अन्तर्जाल स्थलपर मुसलमानोंका महिमामण्डन


२३ अगस्त, २०२१
      भारतीय शासनके अन्तर्जाल स्थल ‘Know India’पर वर्तमानकालमें मुसलमानोंका महिमामण्डन किया गया है; यघपि, दूसरी ओर पूरे देशमें शासनकर्ता रहे मुसलमानोंके कुकर्मोंको लेकर आक्रोशका वातावरण है ।
      भारतीय शासनके अन्तर्जाल ‘Know India’पर, देशके इतिहास-भूगोलसे लेकर, भारतीय संविधान व भारतके विभिन्न पदों, सम्मान, संस्कृति व अन्य सामान्य ज्ञानसे सम्बन्धित सूचनाएं रहती हैं; परन्तु इसमें मुसलमानोंके शासनको सबसे महान साम्राज्योंमेंसे एक बताते हुए लुटेरे तैमूरको भी इसमें महान कहा गया है और मुसलमान शेरशाह सूरीको भी योग्य प्रशासक बताते हुए भूमिके माप व राजस्व एकत्रित करनेके प्रकारोंके लिए उसकी प्रशंसा की गई है । अकबरको महान विजेता, योग्य व्यवस्थापक और कुशल प्रशासक बताया गया है।
       वहीं, जहांगीरको एक अत्यधिक ओजपूर्ण (जोशीला) प्रेमी लिखते हुए सत्यनिष्ठ और सहिष्णु बताया गया है । इतना ही नहीं, अत्यन्त सहजतासे लिख दिया गया है कि जहांगीरके विद्रोही बेटे खुसरोको शरण देनेके कारण उसके आदेशपर सिखोंके ५वें गुरु अर्जुन देवको प्राणदण्ड दिया गया । साथ ही शाहजहांके विषयमें उसे ‘आर्किटेक्चर किंग’ बताते हुए ‘Know India’ ने लिखा है कि लालकिला व जामा मस्जिद इसके उदाहरण हैं ।
      साथ ही जिहादी औरंगजेबके भी कुकर्मोंकी प्रशंसा न करके लिखा है कि उसने पांचों पुत्रोंको राजसभासे पृथक रखा, जिससे वे कुशल प्रशासक नहीं बन पाए । इसे मुसलमानोंके पतनका कारण बताया गया है । लोगोंने मुसलमानोंके इस महिमामण्डनका विरोध किया है ।
     भारत शासन आज भी, मुसलमान आक्रान्ताओंके अत्याचारोंको इतिहासके पृष्ठोंमें संजोए हुए है । जिसका परिणाम यह हो रहा है कि हम अपनी पीढियोंपर वामपन्थीद्वारा महिमामण्डित विचारधारोंको थोप रहे है, ये हमारे लिए लज्जाजनक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution