जिहादी सैयद निजाम छद्म हिन्दू तान्त्रिक बन १२ से अधिक हिन्दू युवतियोंका किया दुष्कर्म व धर्मान्तरण
२८ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके बरेलीमें ‘पुलिस’ने धर्म परिवर्तन करानेवाले एक और बडे समूहको (गिरोह) उजागर करते हुए सरगना सैयद निजामको बन्दी बना लिया है । स्वयंको हिन्दू तान्त्रिक बताकर हिन्दुओंके घरोंमें घुसपैठ करता था । विपत्तियों या आर्थिक कष्टोंसे सङ्घर्षरत हिन्दू घरोंका निरीक्षण करनेके पश्चात सैयद निजाम वह प्रतिवाद (दावा) करता था कि उनकी प्रत्येक समस्याका हल वह क्षणमात्रमें अपनी तन्त्र विद्यासे कर देगा । तन्त्र-मन्त्रका आश्रय लेकर वह हिन्दू परिवारोंको झांसा देकर उनका विश्वासपात्र बन पुनः उन घरोंमें महिलाओंको अपने जालमें फंसाकर दुष्कर्म करता तथा भयादोहन करनेके पश्चात उन युवतियोंसे धन ऐंठता था और उनको ‘इस्लाम’में धर्मान्तरित भी करा देता था ।
सैयद निजाम सहित कुल १२ अपराधियोंका इस समूहको बदायूं जनपदसे ‘पुलिस’द्वारा बन्दी बना लिया गया है । दृश्यपटमें सैयद निजाम स्वीकार कर रहा है कि उसने धर्म परिवर्तनके लिए लोगोंको २५ लाखकी धनराशितक देनेका प्रलोभन दिया था । इसके अतिरिक्त उसने यह भी स्वीकार किया है कि वह प्राय: १२-१५ हिन्दू युवतियोंको फंसाकर उनसे दुष्कर्म और धर्मान्तरण करवा चुका है व इस मध्य हिन्दू युवतियोंसे लाखोंकी धनराशि भी ऐंठी हैं ।
जिहादी छद्म हिन्दू नाम, वेशभूषा व केशभूषा धारणकर हिन्दू युवतियोंका शील भंगकर जघन्य अपराध किए जा रहे हैं । सनातन धर्मके गूढ पक्षसे अनभिज्ञता ही हिन्दुओंकी दुःस्थितिका प्रमुख कारण है; अतः सभीको धर्मशिक्षण देना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply