‘तीन तलाक’के पश्चात पतिद्वारा अश्लील दृश्यपट प्रसारित करनेपर पत्नीने की आत्महत्या
२९ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुज्जफरनगर जनपदमें एक मुसलमान महिलाने विष खाकर आत्महत्या कर ली । भोपा ‘पुलिस थाने’के अन्तर्गत किशनपुर गांवके मुसलमान युवकने अपनी पत्नीसे तीन माह पूर्व सम्बन्ध विच्छेद कर लिया था । चार वर्ष पूर्व उनका निकाह (विवाह) हुआ था और उनका डेढ वर्षका एक बच्चा भी है । उक्त युवककी २५ वर्षीय पत्नी अपने बच्चे सहित, किशनपुर गांवमें अपने मायकेमें रह रही थी । इसी मध्य उसके पतिने बच्चेको बलपूर्वक ले जानेके भी प्रयास किए थे । इस प्रकरणका परिवाद, उस मुसलमान महिलाने ‘पुलिस’में प्रविष्ट भी करवा दिया था, जिसकी जांच चल रही थी । कुछ दिवस पूर्व उस जिहादीने अपनी पत्नीका ही एक अश्लील दृश्यपट (वीडियो) अन्तर्जालपर प्रसारित कर दिया था, जिससे व्यथित होकर उस मुसलमान महिलाने आत्महत्या कर ली ।
जिहादी अपनी ही पत्नीको आत्महत्याके लिए विवश करते हैं और अपने ही बच्चोंको अनाथ करनेसे नहीं हिचकिचाते । ऐसे अन्यायियोंसे ‘भाईचारे’की आशा रखनेवालोंको समझ लेना चाहिए कि वे किसीके भी नहीं हो सकते । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply