भाजपा विधायकने मुख्यमन्त्री योगीको सुल्तानपुरका नाम परिवर्तितकर कुशभवनपुर करनेसे सम्बन्धित लिखा पत्र


२९ अगस्त, २०२१
       उत्तर प्रदेशके सुल्तानपुरका नाम परिवर्तित करनेकी मांग लम्बे समयसे की जा रही है । लंभुआ विधानसभासे भाजपाके विधायक देवमणि द्विवेदीने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको पत्र लिखकर सुल्तानपुरका नाम परिवर्तितकर कुशभवनपुर करनेका आग्रह किया है । विधायक का कहना है, ”सुल्तानपुर वास्तवमें कुशभवनपुर या कुशनगरीके नामसे जाना जाता था । सुल्तानपुर नाम ‘पराधीनताका’ स्मरण करवाता है ।”
      भाजपाके विधायकका कहना है कि अयोध्यासे लगभग ६० किमी दूर सुल्तानपुर जनपदको भगवान श्रीरामके पुत्र कुशने बसाया था, जिसे पहले कुशभवनपुर नामसे जाना जाता था । माता सीताने यहीं रुककर स्नान भी किया था, इसलिए इस घाटको सीताकुण्ड घाट बोला जाता है ।
      योगी शासन भी सुल्तानपुर जनपदका नाम भगवान श्रीरामके ज्येष्ठ पुत्र कुशके नामपर कुशभवनपुर करनेकी सिद्धता (तैयार) कर रहे हैं । इसपर अन्तिम निर्णय मुख्यमन्त्रीकी अध्यक्षतावाला प्रदेश मन्त्रीमण्डल करेगा ।
     पुरातन भारतीय गौरवको लौटानेके प्रतीकके रूपमें नगरोंके मूल नाम रखनेका जो कार्य उत्तर प्रदेशमें हो रहा है, वह अभिनन्दनीय है तथा सम्पूर्ण भारतमें इसका अनुकरण किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution