मुसलमान युवकोंने ‘कब्रिस्तान’के पास हिन्दू युवकको बुलाकर पीटा, दो बनाए गए बन्दी
३१ अगस्त, २०२१
मध्य प्रदेशके हरदा जनपदमें पांच मुसलमानोंने ‘कब्रिस्तान’के पास एक हिन्दू युवकको निर्दयतासे पीटा और अपशब्द कहे । उन जिहादियोंने मारपीटका चित्रपट (वीडियो) बनाकर, भय फैलानेके लिए स्वयं ही अन्तर्जालपर प्रसारित कर दिया । मारपीटकी जानकारी प्राप्त होनेपर पुलिस भी घटनास्थलपर पहुंच गई और दो आरोपियोंको बन्दी बना लिया गया, जबकि तीन अन्योंको ढूंढनेका प्रयास किया जा रहा है । हरदा जनपदके उडा गांवके कुलदीप योगीने पुलिसमें मारपीटके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई तथा राठौर अग्रवाल नामक व्यक्तिने भी, वहां गांवमें भय फैलानेके आरोपमें एक और प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई । चित्रपटमें, हिन्दू युवकको पीटते समय, पीछेसे गीत बजाया गया, सुना जा सकता है । युवकको हाथों, पांवों और मुखपर चोटें आईं । पांचों जिहादियोंने उसे हत्याकी भी धमकी दी, जिससे उसके परिजन तथा वहांके समाजके लोग आक्रोशित हैं ।
जिहादियोंको भी बचपनसे ही हिन्दुओंके प्रति घृणा करना सिखा दिया जाता है, जिससे वे अवसर पाते ही किसीको भी पीटकर चोटिल अथवा हत्या कर देते हैं । ऐसे जिहादी वृत्तिवाले धर्मान्धोंको शासनद्वारा कठोरतासे दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply