मस्जिदका ‘इमाम’ हिन्दू लडकियोंको फंसाने हेतु, धन देकर करवाता है धर्मान्तरण, परिवाद किया एक मुसलमानने


२ सिंतबर, २०२१
    उत्तर प्रदेशके बागपत जनपदमें ‘पुलिस’द्वारा एक ‘इमाम’को ढूंढा जा रहा है । बागपत जनपदके बडौतके इमाम मुदस्सिरपर धन देकर, हिन्दू लडकियोंके धर्मान्तरण करानेका गम्भीर आरोप है । मस्जिदके समीप खाद्यान्नकी आपणीके विक्रेता, एक मुसलमान युवक साजिदने लिखित रूपसे ‘पुलिस’को बताया है कि इमाम मुदस्सिरने उसकी ‘दुकान’पर आकर पूछा कि कौन-कौनसे मुसलमान युवक उसके पास आते हैं ? जिनका हिन्दू लडकियोंसे प्रेम-प्रसङ्ग चल रहा है । इमामने कहा कि वह उन मुसलमानोंको धन देगा, जिससे वे हिन्दू लडकियोंको फंसाकर, ‘निकाह’ (विवाह) और धर्मान्तरण करवा सकें । खाद्यान्न विक्रेता साजिदने लिखित रूपसे, इमामके विरुद्ध गम्भीरतासे कार्यवाही करने हेतु ‘पुलिस’से निवेदन किया है । साजिदकी मांने पत्रकारोंको व्यक्तव्य दिया है कि ‘पुलिस’ने इमामसे अभीतक कुछ भी पूछताछ नहीं की है और उसके विपरीत, उसके बेटे साजिदको ही, जो एक भोला युवक है, उसे अपनी अभिरक्षामें ले लिया है । उसके बेटेका इससे कोई सम्बन्ध नहीं है; क्योंकि किसी और व्यक्तिने उसके बेटेके माध्यमसे परिवाद करवाया था । इस प्रकरणमें अनेक हिन्दू सङ्गठनोंने इमामके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनेकी मांग की है । इमाम अभीतक मिला नहीं है ।
     अवैध धनकी ‘फंडिंग’के माध्यमसे, मुसलमान समुदायके मुखिया, अपने समुदायके लोगोंको धन बांटकर, हिन्दू समाजको क्षति पहुंचानेका अत्यधिक प्रयास कर रहे हैं । कठोर नियम होनेके उपरान्त भी, उनके दबाव एवं भयसे भयभीत कुछ उच्च अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी, उन्हें बन्दी बनानेके स्थानपर, निर्दोषोंको ही बन्दी बनाते हैं । शासनद्वारा इसका संज्ञान लेकर, उन सभी आरोपियों और अपराधियोंपर कठोर कार्यवाही करना हिन्दू समाजको अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution