नीदरलैंडके मुख्यमन्त्रीद्वारा मोहम्मदके ‘कार्टून’ दिखाने और मस्जिदोंको ध्वस्त करनेवाला चित्रपट पुनः किया गया प्रसारित


३ सिंतबर, २०२१
        नीदरलैंडके व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ ‘ग्रीट विल्डर्स’का २०१६ का एक चित्रपट (वीडियो) पुनः प्रसारित किया गया है । इस चित्रपटमें ‘ग्रीट’ने ‘इस्लाम’को एक दैत्य बताया था और ‘इस्लामपन्थियों’को सडे हुए सेबकी उपमा दी थी । ‘ग्रीट’ने अपने देशके प्रधानमन्त्री तथा जर्मनकी ‘चांसलर मेर्कले’पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शरणार्थियोंके नामपर सीमाएं खोलकर, आतङ्कियों और जिहादियोंका आयात किया है । वहांके ९ लाखमेंसे ७ लाख मुसलमान, देशकी स्वतन्त्रताको नकारते हैं, जिससे देश सङ्कटमें पड गया है । ग्रीटने ‘इस्लामी’ समाजको हिंसक समाज घोषित करनेकी तथा संसदमें ‘इस्लाम’पर प्रतिबन्ध लगानेकी मांग की थी । ‘ग्रीट’ने मस्जिदोंको ध्वस्त करने तथा आन्दोलन करनेवाले जिहादियोंको और उनके साथ सहानुभूति रखनेवालोंको आजीवन कारावास देनेकी मांग की थी । ‘ग्रीट’ने कहा था कि सभी पाठशालाओंमें, समाचार पत्रों तथा ‘मीडिया’में भी ‘पैगम्बर’के ‘कार्टून’ दिखाकर बताएं कि हम किसीकी धमकियोंके समक्ष झुकनेवाले नहीं हैं, हमें हमारी स्वतन्त्रतापर गर्व है ।  जो हमारी स्वतन्त्रताके मूल्योंको सम्मान नहीं दे सकता, बाहर निकलकर भाग जाए और किसी इस्लामी देशमें जाकर, वहांके विधानोंका आनन्द ले । ‘जर्मनी’में एक शरणार्थी आतङ्कीद्वारा १५ नागरिकोंको गम्भीर रूपसे चोटिल किया गया था ।
      एक छोटेसे देशके नागरिकोंमें स्वाभिमान इतना कूट-कूटकर भरा हुआ है; किन्तु इतने बडे भारत देशके किसी भी नेतामें, देशके प्रति लेशमात्र भी निष्ठा दृष्टिगोचर नहीं होती, यह लज्जाजनक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution