* उच्च रक्तचापके लिए : उच्च रक्तचापको नियन्त्रित करनेके लिए भी केलेके गुण देखे जा सकते हैं । केलेमें भरपूर मात्रामें ‘पोटैशियम’ पाया जाता है । ‘पोटैशियम’ रक्त-वाहिकाओंके कार्यको विश्राम पहुंचाकर, रक्तचापको न्यून करनेका कार्य कर सकता है ।
* हृदयके स्वास्थ्यके लिए : हृदयके स्वास्थ्यके लिए भी केला खानेके लाभ देखे गए हैं । यह ‘पोटैशियम’ जैसे पोषक तत्त्वोंसे समृद्ध होता है, जो हृदयाघात, अन्य प्रकारके आघात और हृदय रोगोंसे होनेवाली मृत्युके भयको न्यून कर सकता है । शोधमें पाया गया है कि शरीरमें ‘पोटैशियम’की अनुचित न्यून मात्रा, उच्च रक्तचापको बढा सकती है और किसी भी प्रकारके आघातका कारण बन सकती है ।
* मस्तिष्कके स्वास्थ्यके लिए : मस्तिष्कके स्वास्थ्यके लिए भी केलेके लाभ बहुत हैं । यह ‘विटामिन-B6’से समृद्ध होता है, जो मस्तिष्ककी कार्यप्रणालीको श्रेष्ठतर बनानेका कार्य कर सकता है । ‘विटामिन-B6’का अभाव, वयस्कोंमें मस्तिष्ककी कार्यप्रणालीको निर्बल कर सकता है । केला ‘मैग्नीशियम’से भी समृद्ध होता है, जो तान्त्रिका प्रणालीपर प्रभाव डाल सकता है । मस्तिष्कको स्वस्थ रखनेके लिए प्रतिदिन केलेका सेवन कर सकते हैं ।
* अस्थियोंके (हड्डियोंके) स्वास्थ्यके लिए : अस्थियोंके लिए केला खानेके लाभ देखे जा सकते हैं । यह ‘कैल्शियम’से समृद्ध है और अस्थियोंके विकास एवं शक्तिके लिए ‘कैल्शियम’की विशेष भूमिका होती है । केलेमें ‘मैग्नीशियम’की मात्रा पर्याप्त होती है । ‘मैग्नीशियम’ एक विशेष पोषक तत्त्व है, जो अस्थियोंके विकासमें सहायता करता है । साथ ही यह शरीरमें ‘कैल्शियम’के प्रवाहमें भी सहयोग करता है ।
Leave a Reply