* बढती आयुके लिए : बढती आयुमें झुर्रियोंसे मुक्ति पानेके लिए केला सहायता कर सकता है । केलेमें ‘रिबोफ्लेविन’, ‘नियासिन’, ‘थियामिन’ और ‘फॉलिक एसिड’के रूपमें ‘विटामिन-A’ और ‘विटामिन-C’ प्रचुर मात्रामें होता है । ‘विटामिन-A’को बढती आयुके लिए अच्छा जाना जाता है । यह त्वचामें ‘कोलेजन’को बढाता है और झुर्रियों जैसी समस्यासे बचानेका कार्य कर सकता है ।
* कैसे करें प्रयोग ? : एक चौथाई पका हुआ केला लें और उसमें एकसे दो चम्मच पाटलपुष्पजल (गुलाबजल) डालकर अच्छी प्रकारसे मिलाएं ! अब इस मिश्रणको मुख और गलेपर लगाएं ! लगभग आधे घण्टे पश्चात हलके ठण्डे जलसे मुख धो लें ! यह उपाय सप्ताहमें दोसे तीन बार कर सकते हैं ।
* चमकती त्वचाके लिए : त्वचाको उज्ज्वल बनानेके लिए केला लाभप्रद सिद्ध हो सकता है । इसमें ‘एंटीऑक्सीडेंट’ गुण त्वचाको सूर्यकी हानिकारक ‘पैरा-बैंगनी’ किरणोंसे बचानेका कार्य करते हैं ।
* कैसे करें प्रयोग ? : आधा पका हुआ केला लेकर, उसका गूदा बना लें ! इसमें एक चम्मच चन्दनका लेप व एक चौथाई चम्मच मधु मिलाएं । अब इस मिश्रणको लगभग २० मिनटके लिए त्वचापर लगाएं और उसके पश्चात गुनगुने जलसे मुख धो लें ! आधा पका हुआ केला मसलें और इसमें एक चम्मच नींबूका रस मिलाएं ! इस मिश्रणको लगभग २० मिनटके लिए त्वचापर लगाएं, तत्पश्चात गुनगुने जलसे उसे धो लें ! केलेके साथ ४ चम्मच दूधका भी प्रयोग कर सकते हैं ।
Leave a Reply