मोहम्मद कलीमने, दो बच्चोंकी मांका किया अपहरण, धर्म परिवर्तनके लिए खिलाया गोमांस
६ सिंतबर, २०२१
बिहारके सुपौल जनपदमें एक मुसलमान अपहरणकर्ताको बन्दी बना लिया गया है । भीमपुराके केवला गांवके मोहम्मद कलीमने एक महिलाका उस समय अपहरण कर लिया, जिस समय वह महिला शौचालयके लिए जा रही थी । उसके आंख और मुख बांधकर, कलीम उसे अपनी गाडीमें बैठाकर फारबिसगंज ले गया और एक कक्षमें उसे माहभरके लिए बन्दी बनाकर रखा, महिलाका धर्मान्तरण करने हेतु दबाव बनाने लगा और नहीं माननेपर निरन्तर उसका यौन शोषण किया । उसे बलपूर्वक गोमांस खिलाया जाता रहा । धर्मपरिवर्तनसे मना करनेपर उसे हत्याकी धमकियां देता रहा । पीडिता विवाहित है और वह दो बच्चोंकी मां है । चार सितम्बरको कलीम उसे रेलयानद्वारा कहीं ले जा रहा था, तो महिलाने किसी यात्रीसे चलभाष मांगकर परिजनको अपने अपहरणकी सूचना दी । सूचना पाते ही उसके परिजन, विश्व हिन्दू परिषदके कार्यकर्ताओं सहित फारबिसगंज पहुंच गए और आरोपीको पकडकर पुलिसको सौंप दिया । भीमपुराके थानाध्यक्ष सुबोध यादवने प्रकरण प्रविष्टकर आरोपीको न्यायिक अभिरक्षामें ले लिया और उसे सुपौलके कारावासमें भेज दिया ।
हिन्दू नारियोंको नष्ट करनेके लिए, जिहादी किसी भी प्रकार उनका अपहरण करनेका दुस्साहस करते हैं और धर्मान्तरणके लिए दबाव डालते हैं । दुष्कर्मोंके उपरान्त भी, उन्हें कुछ समयके पश्चात मुक्त कर दिया जाता है । ऐसे अपराधियोंके लिए मृत्युदण्डका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।
Leave a Reply