‘पुलिस बैरिकैडिंग’ तोड सहस्रों किसानोंने मचाया उत्पात, ‘मिनी’ सचिवालयको घेर, लगाए ‘बीजेपी हाय-हाय’के उद्घोष
७ सिंतबर, २०२१
हरियाणाके करनाल जनपदमें किसान प्रदर्शनकारियोंके कारण स्थिति अशान्त हो गई है । प्रशासनके नकारनेके पश्चात भी सैकडों किसानोंने ‘बैरिकेड्स’ तोडते हुए, उनपर छलाङ्ग लगाते हुए ’मिनी’ सचिवालयकी ओर कूच किया । अब स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।
समाचार अभिकरण (एजेंसी) ‘एएनआई’द्वारा साझा किए गए दृश्यपटमें देख सकते हैं कि कैसे हडकम्प मचाकर, प्रदर्शनकारी आगे बढ रहे है तथा तीव्रतासे चिल्ला रहे हैं ? दृश्यपटमें ‘जो बोले सो निहाल’ और ‘बीजेपी सरकार हाय-हाय’के उद्घोष लग रहे हैं ।
एक अन्य दृश्यपटमें ‘बीकेयू’ नेता राकेश टिकैत सैकडों प्रदर्शनकारियोंके साथ आगे बढ रहे हैं । बताया जा रहा है कि दो किलोमीटरतक किसानोंका जनसमूह ‘बैरिकेड्स’को तोडता हुआ निकला । अनाज मण्डीमें ‘महापंचायत’के पश्चात, प्रदर्शनकारियोंने करनालमें ‘मिनी’ सचिवालयकी ओर कूच किया ।
बता दें कि २८ अगस्तको जनपदमें हुए, एक प्रदर्शनके अन्तर्गत ‘लाठीचार्ज’की घटनामें अधिकारियोंके विरुद्ध, कठोर कार्यवाईकी मांगको लेकर, ये घेराव था । राकेश टिकैतने इस मध्य कहा, “हमने प्रशासनसे उस ‘आईएएस’ अधिकारीको निलम्बित करनेकी मांग की थी, जिसने कथित रूपसे आन्दोलनकारियोंके मस्तक फोडनेका आदेश ‘पुलिस’को दिया था ।”
यह तथाकथित किसान नेता, अपने राजनीतिक अवसरकी खोजमें, सामान्य किसानोंको तथ्यहीन अभिप्रायोंमें उलझाकर, उनका शोषण कर रहे है । उधर ‘पुलिस’ प्रशासनको, विधान व्यवस्था सुचार रूपसे बनाए रखने हेतु, कठोर कार्रवाई करनी पड रही है । ऐसेमें ‘पुलिस’ और सामान्य किसान दोनोंको हानि हो रही है; परन्तु किसान नेताओंकी छवि सशक्त होकर उभार रही है । कुछ समयसे, किसान आन्दोलनके नामपर, जो चल रहा है । उसको देख, यह समझा जा सकता है कि सिंधु एवं टिकरी सीमाके पश्चात अब करनालमें क्या होनेवाला है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply