राजस्थानमें मन्दिरोंके निकट मांसकी आपणी, महिलाओंसे अनुचित व्यवहार, २०० हिन्दू परिवार गृह त्यागको विवश 


९ सिंतबर, २०२१
       राजस्थानके टोंक जनपदके मालपुरा ‘कस्बे’में हिन्दू परिवार अपने घर विक्रयकर पलायनको विवश हैं ।
       ७ सितम्बर २०२१, मंगलवारको इस उपनगरके प्राय: १०० लोगोंने स्थानीय शासकीय अधिकारीको ज्ञापन देकर, इस समस्यासे अवगत करवाया । उन्होंने बताया कि १९९२ के उपरान्त, इस क्षेत्रमें मुसलमान जनसङ्ख्यामें वृद्धि होनेसे हिन्दू समाज असुरक्षित है तथा वे अपने घर विक्रयकर, वहांसे पलायनको विवश हो गए हैं । अभीतक प्राय: ६०० से ८०० हिन्दुओंके घर मुसलमानोंने क्रय कर लिए हैं । मांसकी आपणीके कारण निकटवर्तीय जैन तथा गुर्जर समाजके मन्दिर बन्द किए गए हैं । महिलाओंसे नित्य होनेवाले दुर्व्यवहारसे भी वहां हिन्दू व्यथित तथा भयभीत हैं ।
        वहां १९९२ में साम्प्रदायिक उपद्रव हुआ था, जिसमें २५ लोगोंकी मृत्यु हुई थी ।  इसी प्रकार वर्ष २००० में उपद्रवमें १५ लोगोंकी हत्या हुई थी । वहांके  हिन्दुओंने सुरक्षा हेतु प्रशासनसे याचना की है तथा घरोंके बाहर सूचनापट्ट लगाकर, अपनी व्यथा बतानेका प्रयास किया है । प्रशासनद्वारा सहायता मिलना तो दूर, उन्हें ऐसे सूचनापट्ट त्वरित हटानेके निर्देश मिले हैं तथा उनपर साम्प्रदायिक सौहार्द नष्ट करनेके आरोप प्रशासन लगा रहा है ।
      जिस किसी क्षेत्रमें मुसलमान जनसङ्ख्यामें वृद्धि होती है, वहां हिन्दुओंका जीवन नारकीय हो जाता है । केरल, आन्ध्र, उत्तरप्रदेश, बंगाल जैसे अनेक प्रदेशोंसे ऐसी घटनाएं नित्य होती हैं । राजस्थानके कांग्रेस शासनका इसपर संज्ञान न लेना स्वाभाविक है; क्योंकि वह हिन्दू विरोधी शासन है । केन्द्र शासनको चाहिए कि संज्ञान लेकर वहांके हिन्दुओंको सुरक्षा प्रदान करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution