गोशालामें लगा दी आग, जीवित जलकर भस्म हो गईं ३ गर्भवती गायें, रात्रिके अन्धकारमें असामाजिक तत्त्वोंने किया कुकृत्य


१२ सिंतबर, २०२१
       बिहारकी राजधानी पटनामें असामाजिक तत्त्वोंने एक गोशालामें आग लगा दी । आगसे गोशालामें बंधी तीन गर्भवती गायें जीवित जल गईं । यह घटना देर रात्रि गुरुवार, ९ सितम्बर २०२१ को जक्कनपुर ‘थाना’ क्षेत्रके करबिगहिया पानी ‘टंकी’ मार्ग स्थित एमएस ‘गैस एजेंसी’ हुई । गोशालामें आग लगानेकी घटनाके पश्चात, क्षेत्रमें तनाव बढ गया; यद्यपि समय रहते जक्कनपुर ‘थानेदार’ मुकेश कुमार वर्मा दल-बलके साथ घटनास्थलपर पहुंच गए एवं लोगोंको शान्त कराया ।
      इस गोशालाका स्वामी राजेश कुमार है । इसे वह गत दो-ढाई वर्षोंसे सञ्चालित कर रहा है । गोशाला खुलनेके पश्चातसे ही पास-पडोसके कुछ लोग वहांसे उसे हटवाना चाहते थे । इस कारणसे, पूर्वमें कई बार विवाद भी हो चुका है । आशङ्का जताई जा रही थी कि विरोध करनेवालोंने ही आग लगाई होगी ।
      राजेशका घर ‘खटाल’से कुछ अन्तरालपर है । उन्होंने बताया कि १२ बजे गोवंशकी देखरेख करनेके पश्चात, वे पुनः अपने घर चले गए थे । रात्रितक सब कुछ सामान्य था; किन्तु, शुक्रवार प्रातः वहांका दृश्य ही परिवर्तित था । पडोसियोंने राजेशको सूचना दी कि देर रात किसीने गोशालामें आग लगा दी । जिसमें वहां उपस्थित गोवंशकी जलकर मृत्यु हो गई । इस कारणसे वहांका वातावरण हिंसक होने लगा था । जक्कनपुरके ‘थानेदार’ मुकेश वर्माने वहां हिंसक होती परिस्थितिपर नियन्त्रण पाया ।
      ‘थानेदार’के अनुसार, आग कब एवं किन लोगोंने लगाई ? इसका पता नहीं चल पाया है । क्षतिपूर्तिके लिए ‘सीओ’से बात की गई है । ‘थाने’पर ही पशु चिकित्सा महाविद्यालयके वैद्यको बुलाकर मृत हुए पशुओंका अन्त्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) कराया गया है तथा नियम-विधानके अनुसार अन्तिम संस्कार कर दिया गया है ।
     गोमाताके साथ हुई इस निर्दयताके लिए मनुष्य रूपी निशाचरोंको शीघ्रातिशीघ्र मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । केन्द्र शासनको अब बिना विलम्ब किए गौमाताको राष्ट्र पशु घोषितकर, उनको हानि पहुंचनेवालोंको त्वरित ही मृत्युदण्डका दिए जानेका प्रावधान घोषित करना चाहिए । यही एकमात्र उपाय है, जिससे हम आस्थाकी प्रतीक गोमाताकी रक्षा कर पाएंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution