६ वर्षीय बच्चीकी दुष्कर्मके पश्चात हत्या, दोषीको ढूंढनेपर १० लाखका पारितोषिक 


१५ सितम्बर, २०२१
      हैदराबादके सैदाबाद क्षेत्रमें ९ सितम्बरको आरोपी पल्लकोंडा राजूद्वारा ६ वर्षीय निर्दोष बालिकाकी कथित रूपसे दुष्कर्मके पश्चात हत्या कर दी गई है; यद्यपि आरोपी पडोसमें ही रहता था; परन्तु अभी वह भाग चुका है ।
      इस घटनाके पश्चातसे लोगोंमें अत्याधिक आक्रोश है । स्थानीय लोग एवं राजनीतिक दल राज्यकी विधान-व्यवस्थापर प्रश्न करते हुए, आरोपीको बन्दी एवं कठोर दण्डकी मांग कर रहे हैं । कुछ लोग इस विषयमें भी दिशा ‘दुष्कर्म एवं हत्या’ विषय अनुसार, आरोपीके ‘एनकाउंटर’ की भी मांग कर रहे हैं । इस मध्य राज्यके श्रम मन्त्री चमकुरा मल्ला रेड्डीने १४ सितम्बर, मंगलवारको कहा, “हम आरोपीको शीघ्र ही ढूंढ लेंगे एवं उसका ‘एनकाउंटर’ कर देंगे ।” साथ ही उन्होंने पीडित परिवारको पूर्ण रूपसे सहायता प्रदान करनेकी बात कही ।
      अन्तर्जाल स्थल अनुसार, हैदराबादके ‘पुलिस’ आयुक्त अंजनी कुमारने, भाग चुके आरोपीको पकडवानेके लिए सूचना देनेवाले को १० लाख रुपएका पुरस्कार देनेकी घोषणा की है । ‘पुलिस’ने ‘प्रेस’ विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा है कि गम्भीर प्रयासोंके पश्चात भी, ३० वर्षीय आरोपी पकडमें नहीं आया है । इस घटनाको लेकर स्थानीय लोगोंके साथ विपक्षी दल ‘भाजपा’, कांग्रेस एवं अन्य दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं ।
      उचित संस्कार, वातावरण एवं शिक्षा पद्धति न होनेके कारणही आजका पुरुषवर्ग इन कुकर्मोंको कर रहा है, जिसके लिए हम सभी, कहीं न कहीं उत्तरदायी हैं । जब हम हिन्दू संस्कृतिको पूर्ण रूपसे अपनाएंगे, तभी उत्कृष्ट समाजका निर्माण होगा । शासनद्वारा दोषीको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए, जिससे ऐसे अपराधोंपर पूर्ण रूपसे अङ्कुश लगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution