धार्मिक स्थलपर पादत्राण पहनकर अभिनेत्रीने लिया छायाचित्र, मन्दिर समितिके परिवादके पश्चात बनाया गया बन्दी
१२ सितम्बर, २०२१
‘मलयालम टीवी’की अभिनेत्री निमिषा बीजोके बन्दी बनाए जानेका समाचार आया है । धार्मिक स्थलपर पादत्राण पहनकर छायाचित्र लेनेके आरोपमें ‘पुलिस’ने अभिनेत्री एवं उनकी सखी उन्नीको शुक्रवार १० सितम्बरको बन्दी बना लिया है । सामाजिक जालस्थलपर अत्यधिक सक्रिय रहनेवाली निमिषापर मन्दिर समितिकी ओरसे लोगोंकी भावनाएं आहत करने एवं ‘पल्लियोडम’ अर्थात ‘सांपकी पवित्र नौका’पर पादत्राण पहनकर छायाचित्र लेनेका आरोप लगाया गया है । प्रतिवेदनके अनुसार, निमिषा बीजो एवं उन्नीके विरुद्ध ‘पुथुकुलंगरा पल्लियोडा सेवा समिति’, जो ‘पल्लियोडम’का स्वामी हैं, उन्होंने ‘पुलिस थाने’में परिवाद प्रविष्ट कराया था । ‘पुलिस’ने परिवादके आधारपर अभिनेत्री तथा छायाचित्र लेनेवाले व्यक्तिको बन्दी बना लिया है; किन्तु वक्तव्य (बयान) प्रविष्ट करनेके उपरान्त, उन्हें प्रतिभूति दी गई है ।
हिन्दुओंकी अबतककी उदासीनताके कारण किसीका भी ऐसा दुस्साहस हो जाता है; किन्तु यह सुखद है कि अब हिन्दू प्रतिकार करने लगे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply