हिन्दू क्षेत्रोंमें पत्रक बंटवाती, जिहादियोंसे विवाह करवाती उज्जैनकी शिरीन हुसैन


१३ सितम्बर, २०२१
      धन लेकर उज्जैनमें ‘यूनाइटेड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट’में नियुक्ति करनेकी आरोपित, शिरीन हुसैनको बन्दी बनानेके पश्चात कई आश्चर्यचकित करनेवाली जानकारियां सामने आई हैं । वह समाचार पत्रोंमें पत्रक (पैम्पलेट) डालकर महिलाओंको फंसानेका कार्य करती थी । ये हिन्दू बहुल क्षेत्रोंमें वितरित किए जाते थे । पत्रकमें वह महिला उत्पीडन, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, श्रमिक शोषण, ‘पुलिस’द्वारा प्राथमिकी प्रविष्ट न करने जैसे प्रकरणोंमें स्वर उठानेका प्रतिवाद करती थी ।
      शिरीन, इस प्रकारकी स्थितिसे जूझ रहे लोगोंको स्वयं सम्पर्क करती । वह घरेलू हिंसासे व्यथित एवं प्रताडित करनेवाले लोगोंसे सम्पर्ककर तथा उनका भयादोहन करके, उनसे व्यापक धनराशि ऐंठती थी । शिरीन को ११ सितम्बरको नागझिरी ‘पुलिस’ने धारा-४२०, ४६८, ४७१ व ५०६ के अन्तर्गत बन्दी बना लिया है । शिरीन स्वयंको ‘यूनाइटेड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट’का राष्ट्रीय महासचिव बताती थी; यद्यपि उसे पूर्वमें ही पदच्युत कर दिया गया था ।
      शिरीन हुसैन उक्त संस्थासे २०१९ में जुडी थी एवं उसे  मध्य प्रदेशका सचिव नियुक्त किया गया था; किन्तु उसकी नियुक्तिके दो-तीन माह पश्चात ही संस्थाकी अन्य महिला सदस्योंसे विवादके पश्चात हटा दिया गया था । उसने ३० लोगोंसे ६०-६० सहस्र रुपए लेकर नियुक्तिपत्र तथा अभिज्ञान पत्र प्रस्तुत किए थे ।
        प्रतिवेदनके अनुसार, वह जिहादियोंको विवाहके लिए हिन्दू युवतियोंसे मिलवाती थी । ‘पुलिस’ इसकी भी जांच कर रही है । वह वृद्धों एवं अधेड लोगोंके विवाहका उत्तरदायित्व लेती थी । उन्हें युवतियोंसे मिलाती तथा विवाहके नामपर धन लेती थी । इसके पश्चात उन युवतियोंसे वृद्धोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट करवाती एवं धन ‘वसूलती’ । इन आरोपोंकी जांच भी ‘पुलिस’ कर रही है । लोगोंके मध्य अपनी छद्म ख्यातिके प्रदर्शनके लिए शिरीन हुसैन सामाजिक जालस्थलपर अधिकारियोंके साथ चित्र साझा करती थी । बन्दी बनाए जानेसे कुछ दिवास पूर्व,  वह उज्जैनमें कुछ बडे अधिकारियोंसे मिली थी । शिरीनके बन्दी बनाए जाते ही कांग्रेस तथा मुसलमान नेता उसकी रक्षाके लिए सक्रिय हो गए हैं । इन सभीको शिरीनके घरके बाहर लगे ‘सीसीटीवी फुटेज’में पकडे जानेका भय है । शिरीन हुसैनके घरसे कुछ संदिग्ध प्रपत्र भी मिले हैं, जिसकी ‘पुलिस’ जांच कर रही है ।
       कलयुगी पन्थसे पोषित जिहादी, स्त्री हो या पुरुष, इनका मूल उद्देश्य सर्वत्र कलह-क्लेश, भय, अशान्तिका प्रसारकर करना है । हिन्दुओ, शिरीन जैसे लोगोंसे सतर्क रहें एवं योग्य मार्गदर्शन हेतु अपने शास्त्रोंका अध्ययन करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution