शाहरुख खानने इस गणेश चतुर्थीपर नहीं दी शुभकामनाएं, छायाचित्र भी साझा नहीं किए, कट्टरपन्थी तो नहीं कारण ?
१३ सितम्बर, २०२१
गत कई वर्षोंसे ‘सोशल मीडिया’पर गणेश चतुर्थीकी शुभकामनाएं देनेके पश्चात, कट्टरपन्थियोंके लक्ष्यपर आनेवाले अभिनेता शाहरुख खानने इस वर्ष अपने प्रशसकोंको इस त्योहारकी शुभकामनाएं नहीं दी । इससे पूर्वतक, उन्हें प्रत्येक चतुर्थीपर कट्टरपन्थियोंने हिन्दू त्योहारोंपर कहा था कि शाहरुखको मुसलमान होनेके लिए हिन्दू देवी-देवताओंको नहीं पूजना चाहिए ।
२०१८ में शाहरुख खानने अपने पुत्र अबराम खानका एक चित्र साझा किया था । इसमें वह गणेश प्रतिमाके समक्ष हाथ जोड कर खडा था । चित्र बहुत सुन्दर था, जिसके माध्यमसे शाहरुख खान बता रहे थे कि अबराम गणपति बप्पाको ‘पप्पा’ कहता है; किन्तु इस चित्रके लिए इस्लामियोंने उन्हें ‘ट्रोल’ किया एवं कहा कि सच्चा मुसलमान वह है, जो अल्लाहके अतिरिक्त, किसीपर विश्वास न करे ।
शाहरुख खान हो या अन्य कोई जिहादी अभिनेता, वह हिन्दू त्योहारोंकी शुभकामनाएं भी अपने व्यावसायिक हितोंके अनुसार ही देते हैं; अतः इनसे प्रभावित होना और अपना आदर्श मानना छोडें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply