१४ सितम्बर, २०२१
‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’के सदस्य सज्जाद नोमानीका एक दृश्यपट प्रकाशमें आया है, जिसमें वह हिन्दू लडकोंपर ‘लव-जिहाद’का आरोप लगा रहे हैं । ये दृश्यपट, ‘अल कमल टीवी’पर ९ सितम्बरको ‘अपलोड’ की गई थी । नोमानीने प्रतिवाद (दावा) किया कि ५ सहस्र मुसलमान लडकियोंने हिन्दू लडकोंके साथ भागकर विवाह किए एवं हिन्दू धर्ममें परिवर्तित हो गईं । नोमानीके अनुसार, लडकियोंकी यह संख्या अधिकतर उच्च वर्गके परिवारोंसे आती है ।
नोमानीने अपने प्रतिवादके साथ ही भ्रमणभाष (मोबाइल) व विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जा रही शिक्षापर आरोप थोपा । उनके अनुसार, लडकियोंको ऐसी स्वतन्त्रता दी जाती है कि वह दूसरे समुदायके लोगोंके साथ मित्रता करें एवं उनके अभिभावकोंको इसका भान भी न हो कि वे क्या कर रही हैं ? नोमानी कहते हैं कि माता-पिता अपनी लडकियोंको इस्लामकी शिक्षा नहीं देते एवं न ही जानते हैं कि उनके आस-पास क्या हो रहा है ?
सज्जाद नोमानी कहते हैं, “मुसलमान महिलाओंको हिन्दू धर्मकी ओर लुभानेके लिए सुनियोजित षड्यन्त्रके अन्तर्गत, ये सब किया जा रहा है ।” उन्होंने कहा, “दूसरी ओरसे (हिन्दू धर्मके लोगोंकी ओरसे), अधिकाधिक मुसलमान महिलाओंको लुभाने, उनके पन्थको (मजहबको) नष्ट करने एवं उनको उपयोगके पश्चात, छोडनेके षड्यन्त्र चल रहे है । ये सब योजनाके अन्तर्गत हो रहा है ।”
वह कहते हैं, “मुझे मेरे सूत्रोंसे ज्ञात हुआ है कि एक समूह है, जो लडकोंको प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) देता है कि मुसलमानोंसे कैसे संवाद करें ? वह उन्हें, ‘सलाम वालेकुम’ बोलना सिखाते हैं । पूछते है, “कैसे मिजाज हैं ?” उन्हें ‘खैरियत है’, ‘इंशाल्लाह’ ‘माशाल्लाह’ ‘रहमुदिल्लाह’, ‘सुभानअल्लाह’ जैसे अन्य शब्द कहना सिखाते हैं । वह हमारी बच्चियोंसे मीठी भाषामें वार्ता करते हैं, जिससे झांसेमें फंसा सकें एवं हम इसके लिए कुछ नहीं करते ।”
इसको कहते है, “उल्टा चोर कोतवालको डांटे ।” जिहादी स्वयं ‘लव-जिहाद’का षड्यन्त्र वर्षोंसे भारतमें रहकर रचते आ रहे हैं तथा अब आरोप हिन्दुओंपर थोप रहे हैं । यह वक्तव्य केवल इस्लामी लव जिहादपर आवरण डालनेके लिए दिया गया है, इसपर विश्वास न करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply