शहजादने की खो-खो खिलाडीकी हत्या, दुष्कर्मका किया था प्रयास


१४ सितम्बर, २०२१
      उत्तर प्रदेशकी बिजनौर ‘पुलिस’ने राष्ट्रीय स्तरकी खो-खो खिलाडीकी कथित रूपसे हत्या करनेके आरोपमें १४ सितम्बर, मंगलवारको एक व्यक्तिको बन्दी बना लिया है । खिलाडीका शव बिजनौरके एक ‘रेलवे स्टेशन’पर मिला था । ‘पुलिस’ने पीडिताके एक मित्रद्वारा साझा किए गए ‘ऑडियो क्लिप’की सहायतासे आरोपित शहजाद अर्थात हदीमको बन्दी बना लिया है । शहजादने महिलासे जब दुष्कर्म करनेका प्रयास किया तो वह उस समय वह किसीसे भ्रमणभाषपर चर्चा कर रही थी । महिलाने सहायताके लिए पुकारा एवं उस मध्य आरोपितने उसके ही दुपट्टेसे उसका गला घोंट दिया । महिलाके परिवारवालोंका आरोप है कि आरोपितने उनकी बेटीसे दुष्कर्म किया है ।
      आरोपित विवाहित है एवं उसकी एक पुत्री भी है । उसे मादक पदार्थका दुर्व्यसन है । ‘रेलवे स्टेशन’से वस्तुएं चोरी करनेके आरोपमें, उसके विरुद्ध स्थानीय ‘पुलिस स्टेशन’में चार परिवाद प्रविष्ट हैं ।
      आरोपितको यथाशीघ्र मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए एवं सर्वदलीय राज्यकर्ता क्षुद्र लाभ त्यागकर मादक पदार्थोंको प्रतिबन्धित करनेके लिए ठोस उपाय योजना क्रियान्वित करें ! सर्व माध्यमोंमें महिलाओंके वीभत्स प्रस्तुतीकरणको निषेध किया जाना चाहिए । सभी अपराधमुक्त एवं व्यसनमुक्त रहें, ऐसा प्रयास, प्रशासन एवं समाजको मिलकर करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution