कनाडामें एक हिन्दू परिवार हुआ हिन्दू घृणासे पीडित, अपमानजनक अपशब्द कहे, वाहनपर पत्थर फेंके 


१६ सितम्बर, २०२१
                कनाडाके मिसिसागाके बारबर टाउन मार्गपर ‘स्ट्रीट्सविलेपार्क’में, हिन्दू आस्थासे सम्बन्धित छोटासा सामाजिक कार्यक्रम करनेपर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा दो छोटे बच्चोंसे कुछ स्थानीय लोगोंने मारपीट की । घटना ११ सितम्बर २०२१ की है ।
          दोनों आरोपियोंकी आयु लगभग १६ व १८ वर्ष थी । उनमें एक गोरा, तो दूसरा एशियाई मूलका था । दोनों आरोपियोंने मारपीट करते हुए, हिन्दू धर्मके प्रति अपशब्द कहे । पीडित जब अपने वाहनसे लौटने लगा तो उसके वाहनको पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया । सभीका चिकित्सालयमें उपचार किया जा रहा है ।
               स्थानीय ‘पुलिस’ अधिकारीने कहा कि पीडित परिवारसे न्याय किया जाएगा तथा आरोपियोंको उचित दण्ड दिया जाएगा ।
      हिन्दू धर्मके प्रति यह रोष दुःखद है । विश्वके कुछ ईसाई तथा मुसलमान देशोंमें ऐसी घटनाएं दृष्टिगत होती हैं । अपने धर्मका प्रचार करते ईसाई, जिहाद करते मुसलमान अथवा ‘खालिस्तान’की मांग करते सिख सङ्गठन, ऐसा व्यवहार करते देखे जाते हैं । हमारे धर्म जैसी उदारता, अन्य पन्थोंमें नहीं दिखाई देती । विदेशमें निवासरत हिन्दुओंको धार्मिक कार्यक्रम करते समय अपनी सुरक्षाका विशेष ध्यान रखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution