मौलवी समेत तीन लोगोंने किया सामूहिक दुष्कर्म
२१ सितम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके फतेहपुरमें, १६ सितम्बरको जिहादी शेबूने छद्म हिन्दू नाम संजय रखकर, महिलासे दुष्कर्म किया । इसमें एक ‘मौलवी’ सहित तीन लोग सम्मिलित थे । उन्होंने वाहनमें ‘बन्दूक’की नोकपर सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसे मारना चाहते थे; परन्तु वह ‘बहाना’ बनाकर वाहनसे निकल भागी ।
सूचना अनुसार, पीडिता देहलीके बदरपुरकी रहनेवाली है और उसका ‘तलाक’ हो चुका है । जनवरी २०२१ में सम्बन्धियोंके साथ प्रयागराज प्रवासपर, उसका सम्पर्क संजयसे हुआ । उसके बुलानेपर, वह देहलीसे कौशांबी जनपदके पूरामुफ्तीके एक गांव चली गई । यहां ज्ञात हुआ कि जिहादी संजय नहीं; अपितु शेबू है, तो विरोध करनेपर आरोपीने बलपूर्वक सिराथू ‘तहसील’ ले जाकर शपथपत्रपर उसके हस्ताक्षर करा लिए । इसके पश्चात वह किसी प्रकार उसके चंगुलसे बचकर देहली चली आई । उसने बताया कि शेबूका पिता मकसूद उल्ला, उसे १० लाख रुपएका लोभ देकर धर्मान्तरण व विवाह हेतु धमकी दे रहा था ।
इसके लगभग छह माह पश्चात, एक अभियोगकी आडमें आरोपीने गहरा षड्यन्त्र रचा, जिससे महिलाको विवश होकर उसके पास आना पडा और यह प्रकरण घटा । पीडिताने इस प्रकरणमें ‘IGRS पोर्टल’पर परिवाद प्रविष्ट करवाते हुए, मुख्यमन्त्री योगीजीसे कार्यवाही हेतु याचना की है । ‘एएसपी’ राजेश कुमारने बताया कि युवतीके विरुद्ध भी कौशांबीके पूरामुफ्ती ‘थाने’में धोखाधडी का अभियोग प्रविष्ट है ।
प्रशासनद्वारा उचित कार्यवाही करनेपर उपर्युक्त प्रकरण सत्य पाया जाता है तो सभी जिहादियोंको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए । सभी हिन्दुओंको इससे सीख लेनी चाहिए कि किसीसे भी सम्बन्ध बनानेसे पूर्व, उस मनुष्यका विवेकपूर्ण अभिज्ञान कर लेना चाहिए, जिससे किसी प्रकारके सङ्कटमें न फंसे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply