ईशाकने राज बनकर अनुसूचित जातिकी लडकीको फंसाया, पोल खुलनेपरकी छेडछाड, दी हत्याकी धमकी
१९ सितम्बर, २०२१
उत्तरप्रदेशके महोबा नगरमें ‘लव-जिहाद’की घटना हुई है । यहांकी निवासी, एक अनुसूचित जातिकी लडकीको हिन्दू नाम बताकर, मुसलमान युवकने मित्रता की । उसका भ्रमणभाष क्रमाङ्क लेकर, उससे बात करने लगा । लगभग १५ दिन पूर्व लडकीको ज्ञात हुआ कि वह राज नहीं; अपितु मुसलमान युवक ईशाक है, तो उसने लडकेसे दूरी बना ली । तब वह उसे महाविद्यालयसे आते-जाते छेडने लगा ।
लडकीके पिताने बताया कि १६ सितम्बर २०२१ को शिक्षण संस्थासे लौटते समय उसे ईशाकने धमकाया कि उसका जीवन नष्ट कर देगा, उसकी हत्या कर देगा । लडकी बडी कठिनाईसे अपनेको बचाते हुए घरके निकट पहुंची । वहां पहुंचकर उसने सहायताके लिए लोगोंसे याचना की । ‘पुलिस’ने उसे बन्दी बना लिया है ।
उसके विरुद्ध, उत्तरप्रदेशके विधि विरुद्ध धर्म-परिवर्तन परिषेध अध्यादेश तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियमके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
सभी राज्योंमें मुसलमानोंद्वारा ‘लव-जिहाद’के अन्तर्गत नित्य धर्मान्तरणको विवश करना, ‘निकाह’ करके लडकीको कष्ट देना, त्याग देना अथवा नृशंस हत्या करना जैसी घटनाएं दृष्टिगत होती हैं । उत्तरप्रदेश शासन इसके विरुद्ध कठोर विधान लाया है; अतः आशा है कि शीघ्र न्याय होगा एवं आरोपीको कठोर दण्ड मिलेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply