अवैध धर्मान्तरण प्रकरणमें उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’ने इदरीस, सलीम और आतिफको बन्दी बनाया, ‘हवाला’के माध्यमसे आया ‘करोडों’का विदेशी धन
२७ सितम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेश समेत देशभरमें मुसलमान कट्टरपन्थी धर्मान्तरणके प्रकरणमें आतङ्कवाद निरोधी ‘एटीएस’ दलने बडी कार्यवाही करते हुए तीन और लोगोंको बन्दी बनाया है । रविवारको बन्दी बनाए गए लोगोंको लेकर जांच दलने कहा है कि आरोपी धर्मान्तरण करानेके साथ ही विदेशोंसे ‘हवाला’के माध्यमसे वित्तपोषण कर रहे थे ।
समाचारके अनुसार, ‘एटीएस’ने इसको लेकर एक वक्तव्यमें कहा है कि ये लोग अवैध धर्मान्तरण करानेके साथ ‘हवाला’के माध्यमसे धन ले रहे थे । जांच दलने दो आरोपी मोहम्मद इदरीस और मोहम्मद सलीमको उत्तर प्रदेशके मुजफ्फरनगरसे और महाराष्ट्रके नासिकके रहनेवाले आतिफको बन्दी बनाया है ।
इस प्रकरणको लेकर उत्तर प्रदेश शासनके सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठीने कहा कि योगीजीके राजमें कार्यवाही निरन्तर की जा रही है, ‘एटीएस’ सदैव आपकी सेवामें तत्पर है ।
उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ उन गिने-चुने राजनेताओंमें हैं जिनकी कथनी एवं कथनीमें अन्तर नहीं है । योगी आदित्यनाथ धर्मान्तरण एवं ‘लव-जिहाद’ विरुद्ध विधान लानेके लिए अभिनन्दनके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply